logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'आप थोड़े से बदल गए हैं', PM मोदी से ऐसा क्यों बोले मल्लिकार्जुन खड़गे?

दिल्ली में सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में PM मोदी और खड़गे आमने-सामने आए। खड़गे ने मोदी से कहा कि आप थोड़े से बदल गए हैं। बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

PM Modi and Mallikarjun Kharge banter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली में सोमवार को NCP-SP सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले और सारंग लखानी के शादी समारोह का रिसेप्शन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राजनीति के पक्ष और विपक्ष दोनों खेमों के कई सांसद शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी रिसेप्शन में पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान PM मोदी और खड़गे आमने-सामने आए। इसी दौरान खड़गे ने PM मोदी से कहा कि आप थोड़े से बदल गए हैं। दोनों नेताओं के बीच हुई इस बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

आपको बता दें कि सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले कि शादी नागपुर के उद्योगपति सारंग लखानी से हुई है। यह रिसेप्शन NCP-SP प्रमुख शरद पवार के दिल्ली स्थित 6 जनपथ आवास पर आयोजित किया गया। दोनों की शादी जून में मुंबई में हुई थी। रिसेप्शन में देश की राजनीति के कई बड़े चेहरे एक ही मंच पर नजर आए।

 

यह भी पढ़ें: 'जल्द शुरू होगा जंतर-मंतर सीजन-2', अभिजीत दिपक ने किया बड़ा ऐलान

PM मोदी और खड़गे में क्या हुई बात?

वायरल वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी पहले राहुल गांधी से हाथ मिलाते हैं। इसके बाद वह प्रियंका गांधी वाड्रा से पूछते हैं, 'और प्रियंका कैसी हैं आप?' प्रियंका जवाब देती हैं, 'अच्छी हूं। आप कैसे हैं?' इस पर प्रधानमंत्री मोदी मुस्कुतारे हुए कहते हैं, 'मैं तो अभी भी वैसा ही हूं।' पास में खड़े मल्लिकार्जुन खड़गे बातचीत में शामिल होते हैं और कहते हैं, 'भाई साहब, आप थोड़ा बदल गए हैं, थोड़ा सा बदलाव आ गया है आपमें।'

 

मल्लिकार्जुन खड़गे की बात सुनकर प्रधानमंत्री मोदी मुस्कुराते हुए कहते हैं, 'अच्छा?' इसके बाद वह खड़गे के कंधे पर हाथ रखते हैं और उनके साथ हाथ मिलाते नजर आते हैं। इस दौरान राहुल गांधी भी मुस्कुराते दिखाई देते हैं।

 

यह भी पढ़ें: जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ संसद में रिपोर्ट पेश, कैश कांड से जुड़ा है मामला

एक मंच पर दिखे सत्ता-विपक्ष के कई नेता

रिरेप्शन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, शरद पवार, सोनिया गांधी , राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई बड़े नेता पहुंचे। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, चिराग पासवान, गजेंद्र सिंह शेखावत, रामदास आठवले और गिरिराज सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

 

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव , दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा, कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, NCP नेता प्रफुल्ल पटेल, RSS प्रमुख मोहन भागवत, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और भारतीय ओलंपिक संग की अध्यक्ष पीटी उषा भी रिसेप्शन में शामिल हुईं।


और पढ़ें