logo

ट्रेंडिंग:

PM मोदी ने बना दिया कभी ना टूटने वाला रिकॉर्ड? राहुल गांधी तो क्या ट्रंप भी पीछे

PM मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन यानी 10 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए। इस मामले में वह भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के तमाम नेताओं से काफी ज्यादा आगे हैं।

pm modi at parliament

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, Photo Credit: BJP

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। यह रिकॉर्ड उन्होंने डिजिटल वर्ल्ड में बनाया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के 100 मिलियन यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। 10 करोड़ फॉलोअर्स का आंकडा पार करने वाले वह दुनिया के पहले मशहूर नेता बन गए हैं। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के दौर में इसे एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। 


प्रधानमंत्री मोदी भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। जब भी दुनिया के सबसे ज्यादा लोकप्रिय नेताओं की बात आती है तो पीएम मोदी का नाम उनमें जरूर शामिल होता है। पीएम मोदी ने साल 2014 में इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया था। 2014 से अब तक उनके फॉलोअर्स लगातार बढ़ रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें: इजराइल पहुंचे PM मोदी, भगवा ड्रेस में एयरपोर्ट पर दिखीं नेतन्याहू की पत्नी

 

पीएम मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स

 

ट्रंप को भी पीछे छोड़ा

पीएम मोदी को इंस्टाग्राम पर अब करीब 10 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। अगल दुनिया के अन्य लोकप्रिय और बड़े नेताओं की बात करें तो उन सभी को पीएम मोदी ने इस रेस में काफी ज्यादा पीछे छोड़ दिया है। पीएम मोदी ने इस रेस में दुनिया के सबसे शक्तिशाली कहे जाने वाले राष्ट्रपति ट्रंप को भी बहुत पीछे छोड़ दिया है। डोनाल्ड ट्रंप के इंस्टाग्राम पर 43.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह इंस्टाग्राम पर दुनिया के नेताओं में दूसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं। 

 

दुनिया के अन्य नेता कहां?

पीएम मोदी ने दुनिया के तमाम नेताओं को इंस्टाग्राम के फॉलोअर्स की रेस में काफी ज्यादा पीछे छोड़ दिया है। दुनिया के पांच टॉप नेताओं के फॉलोअर्स को जोड़ भी दिया जाए तो भी पीएम मोदी उनसे आगे ही हैं। इंडोनेशियाई राष्ट्रपति सुविआंतो के 15 मिलियन,ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो के 14.4 मिलियन, तुर्की के राष्ट्रपति के 11.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 

राहुल गांधी को भी छोड़ा पीछे

पीएम मोदी दुनिया के टॉप लीडर्स से तो काफी आगे निकल ही गए हैं लेकिन भारत के तमाम नेताओं से आगे निकल गए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी तो इस रेस में काफी पीछे छूट गए हैं। वह दूसरे नहीं बल्कि तीसरे नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। उनके इंस्टाग्राम पर करीब 16.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि राहुल गांधी के 12,6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 

 

यह भी पढ़ें: यूथ कांग्रेस के चक्कर में दिल्ली पुलिस को शिमला पुलिस ने पकड़ा, पूरा केस समझिए

 

सोशल मीडिया का असर

सोशल मीडिया आजकल सिर्फ मनोरंजन तक ही सीमित नहीं रहा है। सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके आजकल राजनीतिक कैंपेन, विरोध प्रदर्शन और जागरूकता अभियान समेत तमाम काम किए जाते हैं। राजनीति में पीएम मोदी की एक बड़ी ताकत सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता भी है। इससे दुनिया के किसी भी कोने में बैठे अपने समर्थक से वह सीधे जुड़ सकते हैं। पीएम मोदी लगातार सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अपने कामों के बारे में बता रहे हैं। चुनावी समय में भी वोटरों तक पहुंच बनाने और उन्हें प्रभावित करने में सोशल मीडिया का अहम रोल रहता है। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap