logo

मूड

ट्रेंडिंग:

PM मोदी की 'चेस डिप्लोमेसी', तोहफे में दी चेस चैंपियन सिंदारोव की स्कोरशीट 

PM मोदी ने किर्गिस्तान और उज्बेकिस्तान के नेताओं को कई तोहफे दिए लेकिन चेस मैच की एक स्कोरशीट अब चर्चा का विषय बनी हुई है।

narendra modi with uzbekistan president

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति के साथ पीएम मोदी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हाल ही में उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों को कई तोहफे दिए। इनमें से एक तोहफा खेल की दुनिया से जुड़ा है और अब चर्चा का विषय बन गया है। यह तोहफा उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मर्जियोयेव को दिया गया। यह थी एक चेस मैच की स्कोरशीट। यह स्कोरशीट उज्बेकिस्तान के चेस खिलाड़ी जावोखिर सिंदारोव ने अपने हाथ से उस वक्त लिखी थी जब वह साल 2025 में भारत में हुए FIDE वर्ल्ड कप खेलने आए थे और यहां से विजेता बनकर लौटे थे। अब ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के अध्यक्ष नितिन नारंग ने इसे 'चेस डिप्लोमेसी' करार देते हुए लिखा है कि कई बार कई बार एक स्कोरशीट भी एक बड़ी कहानी बन जाती है।

 

पीएम मोदी ने उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति को स्कोरशीट तो दी ही। उन्होंने उज्बेकिस्तान के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अरिपोव को आगरा की पारंपरिक संगमरमर आर्ट से बनी एक सजावटी प्लेट दी। इस पर लाल, नीले और हरे रंग से शानदार आकृतियां बनाई गई थीं। इसके अलावा, राष्ट्रपति शौकत की पत्नी जिरोअत को एक खास संदूकची और बनारसी सिल्क से बना स्टोल दिया गया। उनकी बेटी को नक्काशी वाली फाइन सिल्वर ब्रोच गिफ्ट में दी गई। 

 

यह भी पढ़ें: PM मोदी की वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप पर नजर, गुकेश-सिंदारोव को दी शुभकामनाएं

नितिन नारंग ने क्या लिखा?

बता दें कि 2025 में FIDE वर्ल्ड नितिन नारंग की अध्यक्षता में चेस फेडरेशन ने आयोजित किया था और उनके प्रयासों की खूब तारीफ भी हुई थी। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस पहल पर नितिन नारंग ने लिखा है, 'स्कोरशीट में चेसबोर्ड पर चली जाने वाली चालों को दर्ज किया जाता है। कई बार, यही बहुत बड़ी कहानी बन जाती है। गोवा में सिंदारोव की ऐतिहासिक वर्ल्ड कप विजय से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति के लिए गिरफ्ट बनने तक। चेस का लोगों और देशों को जोड़ने का शानदार तरीका है। यह सचमुच चेस डिप्लोमेसी है।'

 

यह भी पढ़ें: उज्बेकिस्तान ने PM मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान, 36 हुई अवॉर्ड की संख्या

बता दें कि पीएम मोदी ने उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मर्जियोयेव को जो स्कोरशीट सौंपी है वह FIDE वर्ल्ड कप के फाइनल मैच की है। इस मैच में जावोखीर सिंदारोव ने चीन के वेई यी को हराकर खिताब अपने नाम किया था।


और पढ़ें