logo

मूड

ट्रेंडिंग:

PM मोदी ने कांग्रेसी CM रेवंत रेड्डी को किया खुला ऑफर, जवाब क्या मिला?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और तेलंगाना का मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बीच रविवार को हैदराबाद में दिलचस्पी बातचीत देखने को मिली।

Revanth Reddy and modi

पीएम मोदी के साथ में सीएम रेवंत रेड्डी।

शेयर करें

google_follow_us

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को हैदराबाद के एचआईसीसी में डिजिटल माध्यम से तेलंगाना में लगभग 9,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उद्घाटन किया। मंच पर तेलंगाना के मुख्यमंभी रेवंत रेड्डी भी मौजूद थे। इस दौरान पीएम मोदी और सीएम रेवंत के बीच कुछ ऐसी बातचीत देखने को मिली जो दिलचस्पी पैदा करने वाला था। इसी मंच पर पहले बोलते हुए रेवंत रेड्डी ने गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के 'गुजरात मॉडल' की तारीफ की। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भी जमकर तारीफ की। 

 

कार्यक्रम में मंच से रेवंत रेड्डी ने गुजरात मॉडल का जिक्र करते हुए कहा कि जैसे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मुख्यमंत्री रहते हुए मोदी जी की मदद की थी, वैसे ही पीएम मोदी भी तेलंगाना को आशीर्वाद दें और राज्य के विकास में साथ दें। मुझे आपसे पूरी उम्मीद है। इस पर पीएम मोदी ने मजाकिया लहजे में कहा कि अगर मैं गुजरात वाला फॉर्मूला (उस समय की केंद्र सरकार द्वारा दी गई मदद) लागू कर दूं, तो तेलंगाना को आज जो मिल रहा है, वह आधा हो जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: रेलवे की वेटिंग लिस्ट बनी सिरदर्द, 2025-26 में 3 करोड़ यात्री नहीं कर पाए सफर

पीएम मोदी ने रेवंत रेड्डी से क्या कहा?

हैदराबाद में हुए कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, 'अब, रेवंत ने कहा था कि हम राजनीति के बारे में बात नहीं करेंगे, इसलिए मैं भी इस बारे में बात नहीं करूंगा। इसलिए, मैं रेवंत रेड्डी से गैर-राजनीतिक मामलों पर बात करूंगा। और इसलिए, मैं यह कहना चाहूंगा कि मैं आपको उतना सब कुछ देने के लिए तैयार हूं, जितना भारत सरकार ने अपने 10 साल के शासनकाल में गुजरात को दिया है। लेकिन अपनी जानकारी के आधार पर मैं आपको बता सकता हूं कि जैसे ही मैं ऐसा करूंगा, आपको जो कुछ भी मिल रहा है, वह आधा हो जाएगा। आप जहां भी पहुंचना चाहते हैं, वहां पहुंच नहीं पाएंगे।'

 

 

 

सीएम रेवंत रेड्डी ने क्या कहा?

इससे पहले सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे और नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने 10 सालों में गुजरात मॉडल विकसित किया था। अब तेलंगाना के लोगों को भी उनसे ऐसी ही उम्मीद है कि आने वाले 10 सालों में तेलंगाना मॉडल बनकर तैयार हो, जिससे साल 2034 में तेलंगाना एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सके।

 

यह भी पढ़ें: हनीट्रैप में फंसा केंद्रीय मंत्री का बेटा? वायरल वीडियो पर आई '5 करोड़' की सफाई

 

सीएम रेवंत रेड्डी ने आगे कहा कि आज तेलंगाना की आबादी देश की आबादी का 3 प्रतिशत है, लेकिन राज्य का लक्ष्य प्रधानमंत्री मोदी के 30 ट्रिलियन डॉलर की भारतीय अर्थव्सवस्था के विजन को पूरा करने में 10 फीसदी जीडीपी योगदान देने का है।

 

इस मौके पर पीएम मोदी और सीएम रेवंत के अलावा तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी और कई अन्य नेता मौजूद थे। मोदी ने कई परियोजनाओं की आधारशिला रखीं, जिसमें हैदराबाद-पणजी आर्थिक गलियारे पर गुडेबेल्लूर से महबूबनगर तक राष्ट्रीय राजमार्ग-167 को चार लेन बनाना शामिल है।


और पढ़ें