logo

ट्रेंडिंग:

मेरठ मेट्रो चलने को तैयार, दिल्ली से सफर 55 मिनट में होगा पूरा, जानिए पूरी डिटेल

उत्तर प्रदेश के मेरठ को जल्द ही मॉडर्न मेट्रो और रैपिड रेल का बड़ा तोहफा मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को मेरठ मेट्रो और नमो भारत सर्विस का उद्घाटन करेंगे।

Delhi Meerut Metro

एनसीआरटीसी मेरठ मेट्रो, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

उत्तर प्रदेश का ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर एक और सुनहरा अध्याय देखने वाला है। लखनऊ, कानपुर और आगरा के बाद अब मेरठ को अपनी मेट्रो मिलने वाली है। 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ मेट्रो के 23 किलोमीटर लंबे पहले फेज और दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल (नमो भारत) सर्विस का भव्य उद्घाटन करेंगे। 2019 में शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट अब हकीकत बनने और पटरियों पर दौड़ने के लिए तैयार है।

 

मेरठ मेट्रो और नमो भारत के संगम ने दिल्ली और मेरठ के बीच की दूरी को कम कर दिया है। 120 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलने वाली यह मेट्रो मेरठ साउथ और मोदीपुरम के बीच की दूरी बहुत कम समय में तय करेगी। वहीं, दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ का सफर अब सिर्फ 55 मिनट में पूरा होगा।

 

यह भी पढ़ें: अब लंबी दूरी की ट्रेनों की सफाई करेंगी प्रोफेशनल टीम, तकनीक का लेंगे सहारा

मेरठ मेट्रो की खास बातें

  • पैसेंजर को हर स्टेशन पर हर 7 मिनट में ट्रेन मिलेगी।
  • एक बार में लगभग 700 पैसेंजर सुरक्षित और आराम से सफर कर सकेंगे।
  • सभी 13 स्टेशन पीने का पानी, वॉशरूम और दिव्यांगों के लिए सुविधाओं जैसी मॉडर्न सुविधाओं से लैस हैं।

एक टिकट और डबल सफर की सुविधा

मेरठ मेट्रो की सबसे बड़ी खूबी इसका इंटीग्रेटेड टिकट सिस्टम है। यात्रियों को मेरठ मेट्रो और नमो भारत (रैपिड रेल) के लिए अलग-अलग टिकट खरीदने की जरूरत नहीं होगी। एक ही टिकट से दोनों सेवाओं का लाभ उठाया जा सकेगा। हालांकि किराया अभी घोषित होना बाकी है, लेकिन उम्मीद है कि यह आम जनता की जेब के अनुकूल होगा।

 

यह भी पढ़ें: 2026 में कौन सी नई पार्टियों की हो रही एंट्री? बंगाल-तमिलनाडु में होगा खेल?

ये होंगे मेरठ मेट्रो के 13 स्टेशन

मोदीपुरम, मोदीपुरम डिपो, मेरठ नॉर्थ, दौरली, एमईएस कॉलोनी, बेगमपुल, भैसाली, मेरठ सेंट्रल, ब्रह्मपुरी, शताब्दी नगर, रिठानी, परतापुर और मेरठ साउथ।

मेरठ मेट्रो टाइमिंग

  • सोमवार-शनिवार: सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक।
  • रविवार: सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक।

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap