logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर के घर क्यों पहुंची पुलिस? माता-पिता की बढ़ी चिंता

पुलिस कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके के पुश्तैनी घर पहुंच गई है। यह कदम अभिजीत के घर पर भीड़ जुटने की आशंका को देखते हुए उठाया गया है।

Cockroach Janata Party founder Abhijeet Dipke

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके, Photo Credit: abhijeet_dipke/X

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही कॉकरोच जनता पार्टी अब राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके के महाराष्ट्र स्थित पैतृक घर पर पुलिस सुरक्षा तैनात कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर बढ़ती चर्चा और भीड़ की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिजीत दिपके के माता-पिता महाराष्ट्र के औरंगाबाद के छत्रपति संभाजीनगर के MIDC वालुज इलाके में रहते हैं। अभिजीत अभी अमेरिका में हैं, उन्होंने हाल ही में बोस्टन यूनिवर्सिटी से अपनी मास्टर डिग्री पूरी की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी भी तरह की अफरा-तफरी या भीड़भाड़ को रोकने के लिए घर के बाहर 24 घंटे सुरक्षा के आम इंतजाम किए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'बंगाल हो या पंजाब, कॉकरोच का इलाज हो जाएगा...', कुमार विश्वास ने कसा तंज

पुलिस ने बताई सुरक्षा की वजह

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) पंकज अतुलकर ने बताया कि फिलहाल किसी भी थाने में इस मामले को लेकर कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। उन्होंने कहा, 'हमने MIDC वलूज इलाके में मौजूद अभिजीत दिपके के घर पर 24 घंटे पुलिस सुरक्षा तैनात की है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि उनके घर के बाहर भीड़ इकट्ठा न हो, क्योंकि अभी CJP का मुद्दा सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है।'

 

पंकज अतुलकर ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही है, इसलिए एहतियात के तौर पर सुरक्षा दी गई है। पुलिस का मकसद सिर्फ यह सुनिश्चित करना है कि घर के बाहर भीड़ न जुटे और परिवार को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

यह भी पढ़ें: फाल्टा में खिला कमल, बीजेपी के देबांग्शु पांडा जीते, TMC चौथे स्थान पर खिसकी

माता-पिता की बढ़ी चिंता

अभिजीत दिपके के माता-पिता भगवान और अनीता दिपके ने एक मराठी न्यूज चैनल से बातचीत में चिंता जताई। पिता ने कहा कि बेटे के अचानक चर्चा में आने के बाद से उनकी नींद उड़ गई है। वहीं मां ने कहा कि वह चाहती हैं कि अभिजीत राजनीति में न जाकर अपने करियर और नौकरी पर ध्यान दें।

 

अभिजीत दिपके ने दावा किया है कि उनकी डिजिटल मुहिम को निशाना बनाया जा रहा है। उनका आरोप है कि पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट और वेबसाइट या तो बंद कर दिए गए हैं या फिर हैक कर लिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें भारत से धमकियां मिल रही हैं। दिपके के मुताबिक, उन्हें एक वीडियो भेजा गया, जिसमें कुछ लोग उनके घर के बाहर होने की बात कह रहे थे।


और पढ़ें