logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बढ़नी-जालंधर और गोरखपुर-शकूर बस्ती तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें शेड्यूल

त्योहारों के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने एक अहम फैसला लिया है। रेलवे ने बढ़नी-जालंधर सिटी के बीच और गोरखपुर-शकूर बस्ती के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

representative image of Indian Train

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Gemini Ai

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

त्योहारों के सीजन में रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में आम दिनों में चलने वाली ट्रेनों पर दबाव बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। इसी बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पूजा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। इससे दिवाली और छठ जैसे त्योहारों पर सफर करने वाले लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी। अब इन यात्रियों को टिकट कंफर्म होने की चिंता नहीं रहेगी और आसानी से टिकट मिल सकेंगे। 

 

उत्तर रेलवे ने 25 सितंबर को प्रेस रिलीज जारी कर दो स्पेशल ट्रेनों की जानकारी दी है। इनमें बढ़नी-जालंधर सिटी और गोरखपुर-शकूर बस्ती के बीच स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे के मुताबिक, इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को त्योहार के दौरान सुविधाजनक सफर में मदद मिलेगी।

 

यह भी पढ़ें: शराब के नशे में मिला एयर इंडिया का को-पायलट, दूसरी रिपोर्ट आने तक सस्पेंड

बढ़नी-जालंधर सिटी के बीच स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या 05005/05006 बढ़नी-जालंधर सिटी-बढ़नी अनरिजर्व्ड स्पेशल का संचालन 7 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। बढ़नी से यह ट्रेन 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक कुल 8 फेरे लगाएगी, जबकि जालंधर सिटी से 8 अक्टूबर से 26 नवंबर तक कुल 8 फेरे होंगे। बढ़नी से ट्रेन बुधवार और जालंधर सिटी से गुरुवार को चलेगी। इस ट्रेन में स्लीपर और जनरल कोच होंगे।

 

बढ़नी से ट्रेन संख्या 05005 दोपहर 3:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8:30 बजे जालंधर सिटी पहुंचेगी। रास्ते में यह तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा जंक्शन, बुढ़वल, सीतापुर जंक्शन, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अंबाला कैंट और धंदारी कलां जैसे स्टेशनों पर रुकेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05006 जालंधर सिटी से सुबह 10:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4:45 बजे बढ़नी पहुंचेगी।

गोरखपुर-शकूर बस्ती के बीच भी चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने ट्रेन संख्या 05101/05102 गोरखपुर जंक्शन-शकूर बस्ती-गोरखपुर जंक्शन स्पेशल चलाने का भी फैसला किया है। गोरखपुर से यह ट्रेन 11 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक और शकूर बस्ती से 12 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी। दोनों दिशाओं में कुल 8-8 फेरे निर्धारित किए गए हैं। गोरखपुर से ट्रेन रविवार और शकूर बस्ती से सोमवार को चलेगी। इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल कोच होंगे।

 

ट्रेन संख्या 05101 गोरखपुर जंक्शन से शाम 4 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:05 बजे शकूर बस्ती पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन आनंद नगर, सिद्धार्थ नगर, बढ़नी, तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा जंक्शन, सीतापुर जंक्शन, शाहजहांपुर, बरेली जंक्शन, मुरादाबाद जंक्शन, गाजियाबाद और दिल्ली जंक्शन समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05102 शकूर बस्ती से दोपहर 1:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

 

यह भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़ी पानी की बौछार

लगातार स्पेशल ट्रेनें चला रहा रेलवे

भारतीय रेलवे आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए लगातार अलग-अलग रूट्स पर फेस्टीवल स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इसको लेकर पहले भी रेलवे कई घोषणाएं कर चुका है और अब इन दो रूटों पर ट्रेनों की घोषणा की है जिससे लाखों लोगों को फायदा मिलने की संभावना है। रेलवे ने यात्रियों को ट्रेनों के संचालन और समय से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए NTES पर या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करने पर मिल सकती है। 

 

Related Topic:#Indian railways

और पढ़ें