logo

मूड

ट्रेंडिंग:

केरल, तमिलनाडु समेत छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने जारी की लिस्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 6 राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की है। ओम माथुर को केरलम का राज्यपाल बनाया, दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है।

President appoints new Governors in 6 states राज्यपाल

6 राज्यों के गवर्नर बदले, Photo Credit: AI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज कई राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक लिस्ट में विभिन्न राज्यों के राज्यपालों की नियुक्तियों से जुड़ी जानकारी दी गई है। इस लिस्ट में कुल छह राज्यों के राज्यपालों में बदलाव का दावा किया गया है। जिन राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई है उनमें सिक्किम, केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, कर्नाटक और उत्तराखंड शामिल हैं। 

 

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को केरलम का राज्यपाल नियुक्त करने और केरलम के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु की जिम्मेदारी सौंपने का दावा किया गया है। इसके अलावा, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक और डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किए जाने की बात कही गई है।

 

यह भी पढ़ें: Live: सुप्रीम कोर्ट में SIR को चुनौती, इंडिया ब्लॉक के नेता लौटे, पुलिस परेशान

 

केरलम का राज्यपाल कौन बना?

भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश माथुर को केरलम का राज्यपाल बनाया गया है। वह लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े रहे हैं और बीजेपी के संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। वह राजस्थान से राज्यसभा सांसद और राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। जुलाई 2024 में उन्हें सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया था और अब उन्हें केरलम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तमिलनाडु को मिला नया राज्यपाल

गोवा से आने वाले राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु का नया राज्यपाल बनाया गया है। वह गोवा बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं। वह गोवा विधानसभा के अध्यक्ष और गोवा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। इससे पहले वह हिमाचल प्रदेश और बिहार के राज्यपाल भी रहे। जनवरी 2025 में उन्होंने केरल के राज्यपाल का पद संभाला था और बाद में तमिलनाडु का अतिरिक्त प्रभार भी मिला। अब उन्हें तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

ब्रज मोहन राम को मिली जिम्मेदारी

ब्रज मोहन राम झारखंड के वरिष्ठ दलित नेता और पूर्व सांसद हैं। वह बिहार के पलामू संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए थे और इससे पहले विधायक के रूप में भी काम कर चुके हैं। अब उन्हें ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जहां वह हरि बाबू कंभमपति का स्थान लेंगे।

कर्नाटक का राज्यपाल भी बदला

डॉ. सुधा यादव हरियाणा बीजेपी की बड़ी नेता हैं। वह 1999 में महेंद्रगढ़ से लोकसभा सांसद चुनी गई थीं और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य के रूप में भी काम कर चुकी हैं। वह बीजेपी के संसदीय बोर्ड की सदस्य भी रही हैं। अब उन्हें कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जहां वह थावरचंद गहलोत का स्थान लेंगी।

 

यह भी पढ़ें: इंडिया ब्लॉक का मार्च, SC में याचिका, शक्ति प्रदर्शन, दिल्ली में दिनभर क्या हुआ?

चुनाव से पहले उत्तारखंड में बदलाव

उत्तराखंड में कुछ महीने बाद ही विधानसभा चुनाव होंगे और इससे पहले राज्य को अब नया राज्यपाल मिल गया है। मध्य प्रदेश के बीजेपी नेता ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह बालाघाट से लोकसभा सांसद रह चुके हैं और 1990 से 2008 के बीच कई बार मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य चुने गए और राज्य सरकार में मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाली। 

 

इसके साथ ही दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में काम कर चुके हैं और राज्यसभा सांसद रहने के साथ-साथ संगठन में अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। अब उन्हें सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह ओम प्रकाश माथुर का स्थान लेंगे, जिन्हें केरलम भेजा गया है।


और पढ़ें