राष्ट्रपति से लेकर CM, मंत्री और सांसदों ने छठ घाट पहुंचकर की पूजा-अर्चना
देशभर में छठ महापर्व आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सीएम नीतीश कुमार, रेखा गुप्ता, देवेंद्र फडणवीस, ममता बनर्जी और चिराग पासवान जैसे नेताओं ने छठ पर्व मनाया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रेखा गुप्ता, चिराग पासवान और नीतीश कुमार।
देशभर में छठ महापर्व आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। सभी छठव्रतियों ने सोमवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिवसीय त्योहार है, जो मंगलवार को संपन्न होगा। इस बीच छठ की छटा बिहार की राजधानी पटना से लेकर कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, भोपाल, लखनऊ, नोएडा आदि शहरों में देखी गई। छठ घाटों पर सरकारों ने लोगों के लिए इंतजाम कर रखे हैं।
इस बीच देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में छठ पूजा में हिस्सा लिया, जहां श्रद्धालुओं ने सोमवार को डूबते सूरज को अर्घ्य दिया गया। राष्ट्रपति कार्यालय ने ‘एक्स’ पर इस छठ की शेयर की हैं। इसमें कहा गया है कि इस मौके पर राष्ट्रपति ने साथी नागरिकों की खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। राष्ट्रपति ने कहा,'राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में छठ पूजा में हिस्सा लिया, जहां श्रद्धालुओं ने डूबते सूरज को अर्घ्य दिया। राष्ट्रपति ने साथी नागरिकों की खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।'
https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1982797314793091559
यह भी पढ़ें: क्या करें कि SIR में वोटर लिस्ट से न कटे नाम? 12 राज्यों के लोग पढ़ें ये टिप्स
सीएम रेखा ने लिया पूजा में हिस्सा
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी सोमवार शाम को छठ महापर्व में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि इस साल राजधानी में त्योहार की भव्यता और वैभव पहले से अलग है। सीएम रेखा ने बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सांसद योगेंद्र चंदोलिया के साथ मंगलोपुरी में एक छठ घाट का दौरा किया।
दिल्ली के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा, 'इस समय मनाया जा रहा छठ पर्व का वैभव, भव्यता और दिव्यता दिल्लीवासियों को राहत प्रदान कर रही है। मैं छठी मैया से दिल्ली की समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना करती हूं।' मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना किनारे कई सालों के बाद यह त्योहार मनाया जा रहा है। दिल्ली की पिछली सरकार के दौरान सूर्य देव को अर्घ्य देने सहित छठ पूजा पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने दिल्ली में बसे पूर्वांचली समुदाय द्वारा त्योहार मनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।
https://twitter.com/gupta_rekha/status/1982808146222715049
दिल्ली सरकार ने यमुना तट पर पल्ला से कालिंदी कुंज तक 17 स्थानों पर घाट तैयार किए हैं, इसके अलावा शहर के उद्यानों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर 1,500 अस्थायी घाट भी बनाए हैं। इसके अलावा उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज और दिल्ली लोक निर्माण विभाग मंत्री प्रवेश वर्मा सहित कई भाजपा नेताओं ने भी छठ पूजा में शामिल हुए।
सीएम नीतीश कुमार की छठ पूजा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पटना के अपने आज 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में परिवार के सदस्यों के साथ छठ मनाई। उन्होंने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
https://twitter.com/NitishKumar/status/1982779973279838481
फडणवीस की छठ पूजा
उधर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मुंबई के जुहू बीच जाकर छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा इस त्योहार के लिए सहायता दी है। छठ उत्सव महासंघ ने समुद्र तट पर छठ महापर्व का आयोजन किया था, जिसमें फडणवीस पहुंचे थे। पिछले कुछ दिनों से शहर में रुक-रुक कर हो रही बारिश के बावजूद लाखों लोग छठ मनाने के लिए समुद्र तट पर आए।
यह भी पढ़ें: छठ पर पीने या नहाने लायक है यमुना का पानी? DPCC के आंकड़ों से समझिए
फडणवीस ने इस अवसर पर कहा कि भगवान सूर्य नारायण और छठी मैया का हमारे धर्म में विशेष महत्व है। इस साल मुंबई में आगामी निकाय चुनावों और बिहार में होने वाले चुनावों के मद्देनजर यह लोकप्रिय त्योहार राजनीतिक दलों के लिए और भी महत्वपूर्ण हो गया है।
ममता बनर्जी छठ पूजा में शामिल हुईं
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में हुगली नदी के तट पर छठ पूजा में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। सीम बनर्जी ने इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश के साथ-साथ बंगाल में भी सभी जातियों और समुदायों के लोग इस त्योहार को श्रद्धा के साथ मनाते हैं। उन्होंने कहा, 'बंगाल में छठ बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। इस अवसर पर हमारी सरकार दो दिन की छुट्टी घोषित करती है।'
https://twitter.com/MamataOfficial/status/1982835286368522456
बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकार ने घाटों पर प्रकाश और सुरक्षा की व्यवस्था की है तथा श्रद्धालुओं के लिए अस्थायी घाट भी बनाए हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से सावधानी बरतने और घाटों पर भीड़भाड़ से बचने का आग्रह किया, क्योंकि त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे वहां आते हैं।
चिराग ने भी परिवार संग मनाई छठ
केंद्रीय मंत्री और LJP(रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने भी परिवार संघ छठ महापर्व मनाया। उन्होंने छठ मनाते हुए और दौरा उठाते हुए एक्स पर तस्वीरें साझ की हैं। चिराग ने लिखा, 'लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर सपरिवार अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को संध्या अर्घ्य अर्पित कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।'
https://twitter.com/iChiragPaswan/status/1982843643389169665
अशोश चौधरी और शांभवी की छठ
बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने अपने घर परिवार के साथ छठ मनाया। उन्होंने शाम का अर्घ्य दिया। अशोक चौधरी की पत्नी नीता केसकर चौधरी पिछले 13 सालों से छठ कर रही हैं। इस दौरान समस्तीपुर की सांसद और उनकी बेटी शांभवी चौधरी भी मौजूद रहीं। अशोक चौधरी ने कहा कि छठ सिर्फ पर्व नहीं, बिहार की आत्मा है।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap

