logo

ट्रेंडिंग:

पादरी बजिंदर को उम्रकैद, यौन उत्पीड़न में दोषी करार

यीशु-यीशु और मैजिकल हीलिंग के नाम से मशहूर हुए पादरी बजिंदर सिंह को यौन उत्पीड़न केस में दोषी पाया गया था। अब उसे पूरी उम्र जेल में बितानी होगी।

Bajinder Singh

बजिंदर सिंह। (File Photo Credit: Social Media)

पादरी बजिंदर को मोहाली की पॉक्सो अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। बजिंदर सिंह ने नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न किया था, कोर्ट ने उसे दोषी करार दिया था। साल 2018 में बजिंदर पर लगे इस केस में 7 साल बाद इंसाफ हुआ है। बजिंदर सोशल मीडिया पर बेहद मशहूर है, उसके लाखों में अनुयायी हैं। वह जादुई इलाज का दावा करता है और खुद को 'प्रोफेट' बताता है। सोशल मीडिया पर उसके कार्यक्रमों से जुड़े वीडियो खूब वायरल होते हैं।

पादरी बजिंदर को पीड़िता ने मनोरोग से पीड़ित बताया है। पीड़िता ने कोर्ट से कहा है कि बजिंदर मनोरोगी है, वह अगर जेल से बाहर आया तो फिर यही अपराध करेगा। उसे जिंदगीभर की उम्र कैद मिले। पीड़िता ने कहा है कि उसे सजा होने से कई लड़कियों को इंसाफ मिला है। पीड़िता ने पंजाब पुलिस से सुरक्षा मांगी है, उसे आशंका है कि बजिंदर उस पर हमले करा सकता है। पीड़िता के परिवार ने कोर्ट के फैसले पर कहा है कि 7 साल से कानूनी लड़ाई लड़ी जा रही थी, अब इंसाफ हुआ है।

यह भी पढ़ें: मर्डर, रेप का दोषी, खुद को बताता है 'प्रोफेट', कौन है बजिंदर सिंह?


बजिंदर सिंह है कौन?

बजिंदर सिंह खुद को प्रोफेट बताता है लेकिन कोर्ट ने उसे रेपिस्ट बताया है। उस पर धर्मांतरण कराने के भी आरोप लगते रहते हैं। पंजाब में जिस जगह उसके कार्यक्रम होते हैं, वह लोगों को बपतिस्मा दिलाने का दावा करता है। बजिंदर अपने पास जादुई शक्तियां होने का दावा करता है। वह रोगियों के इलाज छू कर कर देता है। भूत-प्रेत बाधा भी सिर्फ छूकर दूर कर देता है।



यह भी पढ़ें: बजिंदर यौन उत्पीड़न केस में दोषी, 5 आरोपी सबूतों के अभाव में बरी

 कई वीडियो में वह मरे लोगों को जिंदा कर देने का दावा करता है, कई वीडियो में वह पोलियो तक ठीक कर देना का दावा कर चुका है। वह हरियाणा के यमुना नगर का रहने वाला है। वह जाट हिंदू परिवार में पैदा हुआ था लेकिन हत्या के एक मामले में उसे जेल हो गई थी। जब जेल से छूटा तो वह ईसाई बन गया। साल 2016 में उसने अपनी मिनिस्ट्री बनाई, उसके लाखों प्रशसंक हैं। उसके चर्च का नाम, 'चर्च ग्लोरी ऑफ विजडम' है। वह अपने कार्यक्रमों में 'येशु येशु' गाता है। उसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। उसके अनुयायी उसे सही ठहराते हैं। 

Related Topic:#Punjab News

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap