logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'आपकी चुप्पी अस्वीकार्य', चंदा चोरी पर खरगे और राहुल गांधी ने लिखा PM को पत्र

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग की। इसमें कहा गया कि श्रद्धालुओं के विश्वास की रक्षा करना उनकी जिम्मेदारी है।

Mallikarjun Kharge and Rahul Gandhi

मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की। राहुल गांधी ने कहा कि ट्रस्ट के हर सदस्य को आपकी सरकार ने चुना था। इस चंदा चोरी पर आपकी चुप्पी अस्वीकार्य है। जवाबदेही तय करना और श्रद्धालुओं के विश्वास की रक्षा करना उनकी जिम्मेदारी है।

 

राहुल गांधी ने एक्स पर पत्र को शेयर करते हुए लिखा, 'प्रधानमंत्री जी, श्री राम मंदिर में करोड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ अपनी कमाई अर्पित की-  वहां हुई चंदा चोरी अब किसी से छुपी नहीं है। ट्रस्ट के हर सदस्य को आपकी सरकार ने चुना था। इस चंदा चोरी पर आपकी चुप्पी अस्वीकार्य है। तत्काल स्वतंत्र जांच कराइए, पूरा हिसाब सार्वजनिक कीजिए और दोषियों को कानून के कटघरे में लाइए। आपकी सरकार की विश्वसनीयता अब आपकी कार्रवाई पर निर्भर है।'

 

यह भी पढ़ें: केन-बेतवा आंदोलनकारियों को मध्य प्रदेश पुलिस ने हटाया क्यों? पूरी कहानी

 

18 जुलाई को लिखे पत्र में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के हस्ताक्षर हैं। इसमें लिखा, 'माननीय प्रधानमंत्री जी, आप श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में हजारों करोड़ रुपये की चोरी के बारे में जानते हैं। जिन लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था, भक्ति और भरोसे के साथ अपनी मेहनत की कमाई दान की थी, वे इस चोरी से ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।'

 

 

 

ट्रस्ट के सदस्यों की नियुक्ति सरकार ने की

पत्र में आगे लिखा, 'आपने भारत के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर संसद में ट्रस्ट के गठन की घोषणा की थी, लेकिन इसके सदस्यों की नियुक्ति पूरी तरह से आपकी सरकार ने की। यह बात जग जाहिर है कि ट्रस्ट के सदस्य आरएसएस, वीएचपी और उनसे जुड़े संगठनों से जुड़े हुए हैं। इसके बदनाम हो चुके पूर्व महासचिव भी आपके करीबी सहयोगी थे। ऐसे अपराध के मामले में आपकी चुप्पी स्वीकार्य नहीं है। जवाबदेही तय करना और नुकसान की भरपाई सुनिश्चित करना आपका कर्तव्य है।'

 

यह भी पढ़ें: महीने के आखिर में ऐसे बचा सकते हैं अपने पैसे, नहीं होगी पैसों की किल्लत

'जनता सब देख रही है'

पत्र में आगे कहा गया कि हम आपसे आग्रह करते हैं कि आप तुरंत ट्रस्ट के वित्तीय मामलों की स्वतंत्र और व्यापक जांच का आदेश दें, जिसमें नकद, सोना और चांदी जैसे सभी चढ़ावों का प्रबंधन भी शामिल हो। जांच के नतीजे और ट्रस्ट के खाते सार्वजनिक किए जाने चाहिए ताकि हर श्रद्धालु को पता चल सके कि उनके चढ़ावे का किस तरह इस्तेमाल किया गया है।

 

जो भी लोग इसके लिए जिम्मेदार पाए जाएं, उनकी जवाबदेही तय की जानी चाहिए, चाहे उनका पद या प्रभाव कुछ भी हो। आपकी सरकार और ट्रस्ट की विश्वसनीयता इस बात पर निर्भर करती है कि आप कितनी पारदर्शिता और तेजी से कार्रवाई करते हैं। भारत की जनता सब देख रही है। 


और पढ़ें