logo

ट्रेंडिंग:

'ईरानी जहाज को डुबो दिया, फिर भी PM मोदी ने कुछ नहीं कहा', राहुल गांधी का निशाना

ईरानी युद्धपोत IRIS देना का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। कांग्रेस ने इस मामले में केंद्र सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

श्रीलंका के करीब ईरानी युद्धपोत IRIS देना को अमेरिकी नौसेना ने डुबो दिया है। कांग्रेस चाहती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पर बयान जारी करना चाहिए। मगर भारत ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस पर लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।  

 

राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, 'दुनिया एक उतार-चढ़ाव वाले दौर में आ गई है। आगे तूफानी समुद्र आने वाला है। भारत की तेल आपूर्ति खतरे में है। हमारा 40 फीसद से अधिक आयात होर्मुज स्ट्रेट से होकर गुजरता है। एलपीजी और एलएनजी के लिए हालत और भी खराब है।' 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: IRIS डेना को अमेरिका ने हिंद महासागर में मारा, आलोचना भारत की क्यों हो रही है?

 

राहुल गांधी ने आगे लिखा, 'यह लड़ाई हमारे घर तक पहुंच गई है। एक ईरानी जंगी जहाज हिंद महासागर में डूब गया है, फिर भी प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं कहा है। ऐसे समय में हमें एक मजबूत हाथ की जरूरत है। इसके बजाय भारत के पास एक समझौता करने वाला पीएम है, जिसने हमारी रणनीतिक स्वतंत्रता को स्वायत्तता छोड़ दिया है।'

हिंसा से हिंसा पैदा होती है: राहुल गांधी

एक पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा, 'अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ती दुश्मनी एक नाजुक इलाके को बड़े झगड़े की तरफ धकेल रही है। एक करोड़ भारतीय समेत करोड़ों लोग अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं। सुरक्षा की चिंताएं वास्तविक हैं, लेकिन संप्रभुता का उल्लंघन करने वाले हमले संकट को और बढ़ा देंगे। ईरान पर एकतरफा हमलों और ईरान के दूसरे मिडिल ईस्ट देशों पर हमलों की निंदा की जानी चाहिए। हिंसा से हिंसा ही पैदा होती है। बातचीत और संयम ही शांति का एकमात्र रास्ता है।'

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: 'खिड़कियां तक हिल जाती हैं...', UAE में फंसी लारा दत्ता ने बताया कैसा है हाल

 

विपक्ष के नेता ने आगे कहा, 'भारत को नैतिक रूप से साफ होना चाहिए। हमें इंटरनेशनल कानून और इंसानी जिंदगी के बचाव में साफ-साफ बोलने की हिम्मत होनी चाहिए। हमारी विदेश नीति संप्रभुता और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान पर आधारित है। इसे एक जैसा रहना चाहिए। पीएम मोदी को बोलना चाहिए। क्या वह दुनिया को तय करने के तरीके के तौर पर किसी देश के मुखिया की हत्या का समर्थन करते हैं? अब चुप्पी दुनिया में भारत की हैसियत कम करती है।'

युद्धपोत में सवार 87 लोगों की मौत

अमेरिकी पनडुब्बी ने बुधवार को टॉरपीडो हमले में ईरान की IRIS देना को श्रीलंका के करीब अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में डुबो दिया। अमेरिका के यु्द्ध सचिव पीट हेगसेथ का कहना है कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यह पहली बार है जब किसी किसी युद्धपोत को टॉरपीडो से डुबोया गया है। श्रीलंका के अधिकारियों के मुताबिक 87 नाविकों की मौत हो गई। वहीं 32 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई अन्य लापता लोगों की तलाश की जा रही है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap