logo

मूड

ट्रेंडिंग:

राहुल बोले- इंडिया ब्लॉक का साथ दें, स्टालिन ने लिखा- हर फैसला तमिल हित में लिया

इंडिया ब्लॉक डीएमके नेता एमके स्टालिन को मनाएगा। राहुल गांधी ने खुलकर स्टालिन से बिल के खिलाफ समर्थन मांगा है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि संसद में डीएमके का रुख क्या होता है?

Rahul Gandhi and MK Stalin.

राहुल गांधी और एमके स्टालिन। (AI-generated image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

परिसीमन विधेयक से पहले कांग्रेस ने द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) को मनाने की कोशिश तेज कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी , राहुल गांधी और टीएमसी नेता ममता बनर्जी रविवार को चेन्नई में एमके स्टालिन और मुंबई में शरद पवार से मुलाकात करेंगे। 

 

राहुल गांधी ने खुद 'एक्स' पर पोस्ट करके लिखा कि वह चेन्नई एमके स्टालिन से मिलने जा रहे हैं। स्टालिन के नाम संदेश में राहुल गांधी ने कहा कि परिसीमन से देश में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। उन्होंने डीएमके नेता से इसका विरोध करने की अपील की। जवाब में एमके स्टालिन ने लिखा कि हमने हमेशा तमिलनाडु और अपने तमिल लोगों के हितों को ऊपर रखकर ही फैसला लिया है।

 

यह भी पढ़ें: 'नाम पसंद नहीं', अमेरिका में भारतीय ने घोंटा ड्राइवर का गला, हत्या का केस दर्ज

 

राहुल गांधी ने रविवार को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, 'INDIA गठबंधन के वरिष्ठ नेता और मैं थिरु एमके स्टालिन से मिलने चेन्नई जा रहे हैं। हम उनसे और डीएमके से अनुरोध करेंगे कि वे परिसीमन से जुड़े संवैधानिक संशोधन विधेयकों का विरोध करें।'

 

 

 

850 सीटों से लोकतंत्र खत्म हो जाएगा: राहुल

राहुल ने दावा किया, 'सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करने से भारत में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। इससे बीजेपी-आरएसएस को भारत के पूरे चुनावी नक्शे को अपने फायदे के हिसाब से फिर से तैयार करने की खुली छूट मिल जाएगी।'

'मिलकर विधेयक को हराना होगा'

राहुल गांधी ने एमके स्टालिन से मिलकर विधेयक को शिकस्त देने की अपील की। उन्होंने कहा, 'स्टालिन जी हमेशा तमिल-विरोधी ताकतों के खिलाफ एक चट्टान की तरह डटे रहे हैं। राष्ट्रीय हित में, तमिलनाडु के हित में और संविधान की रक्षा के लिए हमें मिलकर इस विधेयक को हराना होगा।' 

 

यह भी पढ़ें: तुर्की की फिल्म 'रहमा' को गांधी मेडल, गाजा के जिक्र पर क्यों मचा विवाद?

तमिल हित में हर फैसला लिया: एमके स्टालिन

तमिलनाडु के पूर्व सीएम एमके स्टालिन ने राहुल गांधी की पोस्ट का जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'संविधान और राज्यों के अधिकारों की रक्षा में डीएमके की ऐतिहासिक भूमिका को स्वीकार करने के लिए भाई राहुल गांधी का बहुत-बहुत धन्यवाद। हमने हमेशा तमिलनाडु और अपने तमिल लोगों के हितों को सबसे ऊपर रखकर हर फैसला लिया है। हम इस रास्ते पर कोई समझौता नहीं करेंगे और मुझे पूरा विश्वास है कि इतिहास हमें 'कट्टाबोम्मन' के रूप में याद रखेगा, न कि 'एट्टाप्पन' के रूप में।'

विधेयक को रोकने की कोशिश में जुटी कांग्रेस

एमके स्टालिन की डीएमके और शरद पवार की एनसीपी (एसपी) इंडिया ब्लॉक का हिस्सा है। दोनों ही दलों ने परिसीमन विधेयक का समर्थन करने का एलान किया है। इससे विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि वह हर हाल में विधेयक को रोकना चाहती है। अब पार्टी जरूरी संख्या बल जुटाने की कोशिश में है। तेलंगाना की बीआरएस ने भी बिल को समर्थन दिया है। 30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र शुरू होगा। इसी सत्र में सरकार परिसीमन विधेयक लाएगी। 

Related Topic:#DMK#Rahul Gandhi

और पढ़ें