logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पहाड़ों पर दोहरी आफत, भारी बारिश और बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बढ़ सकती है ठंड

भारत के उत्तर-पश्चिमी राज्यों में अगले 7 दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं  22 से 25 जनवरी के बीच मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

Snowfall in Mountains

पहाड़ों पर बर्फबारी, Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

भारत के उत्तर-पश्चिमी राज्यों में इस समय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखा जा रहा है। एक साथ तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण अगले 7 दिनों तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 22 से 25 जनवरी के बीच उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की से छिटपुट बारिश हो सकती है।

 

अगले 2 से 3 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार में घने से बहुत घने कोहरे की संभावना है। वहीं 22 और 23 जनवरी को कश्मीर घाटी में तथा 23 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें: बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नबीन, जेपी नड्डा की लेंगे जगह

 

पिछले 24 घंटों का मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रहा, जहां विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, बिहार और मेघालय के कुछ इलाकों में घना कोहरा देखा गया, जहां विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर के बीच रही।

 

पंजाब के अमृतसर में विजिबिलिटी शून्य मीटर दर्ज की गई। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के अयोध्या, फुरसतगंज और लखनऊ में भी कई जगहों पर विजिबिलिटी 0 मीटर रही। फुरसतगंज में 20 मीटर, बहराइच में 25 मीटर, बलिया में 40 मीटर और AMS कुशीनगर में 50 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई।

 

तापमान की स्थिति

हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति बनी रही, जबकि पंजाब के कुछ इलाकों में भी शीतलहर दर्ज की गई। उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में पाला पड़ने की स्थिति रही। हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 1 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

Fog in Delhi, Photo Credit- PTI

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तर-पश्चिम पंजाब और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में तापमान 5 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। 

 

मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों तथा राजस्थान, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, ओडिशा, सिक्किम, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। केवल पश्चिमी हिमालय के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान 0 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

 

यह भी पढ़ें: मजदूर और वैज्ञानिक से बेस्ट इंटर्न तक, गणतंत्र दिवस के लिए किसे मिला न्योता?

 

बाकी राज्यों का हाल

मध्य भारत और उससे सटे हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, असम और मेघालय में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री अधिक रहा। वहीं झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री कम दर्ज किया गया। 

 

देश के बाकी हिस्सों में तापमान सामान्य के आसपास रहा। भारत के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस अमृतसर (पंजाब) में दर्ज किया गया।

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें