कॉकरोच जनता पार्टी
(CJP) के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने एलान किया है कि वह राजस्थान के स्कूलों का दौरा करेंगे और वहां के हालात दिखाएंगे। उनके एलान करने के ठीक कुछ देर बाद राजस्थान सरकार ने स्कूलों की गोपनीतयता का हवाला देते हुए एक सर्कुलर जारी किया और रविवार को बाहरी लोगों का प्रवेश स्कूल कैंपस में बद करा दिया।
आशुतोष रांका ने कहा था, 'राजस्थान के कई स्कूल खराब हालत में हैं। अजमेर, जोधपुर, उदयपुर, धौलपुर, भरतपुर, कोटा, बाड़मेर और हनुमानगढ़ में अनियमिताओं की शिकायतें मिलीं हैं। इन जगहो पर प्रशासन स्कूलों को ठीक करने की मांग को लेकर सहमत नहीं हो रहे हैं।'
यह भी पढ़ें: '10 मिनट में लागऑउट, फिर फेल', बॉम्बे HC की क्लर्क परीक्षा पर CJP ने उठाए सवाल
क्या है CJP का स्कूल अभियान?
आशुतोष रांका ने कहा, 'स्कूलों को ठीक करने के लिए CJP के अभियान'स्कूल ठीक करो' के तहत, अगले कुछ दिनों में इन सभी जगहों पर जाएंगे। हम लोगों से कहेंगे कि अगर उनके शहर या गांव में भी कोई जर्जर स्कूल है और प्रशासन उनकी बात नहीं सुन रहा है तो लोग उन्हें और संगठन को टैग करें, राज्य के शिक्षा विभाग और स्कूल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को भी टैग करें।'
राजस्थान सरकार ने क्या आदेश जारी किया है?
राजस्थान सरकार के माध्यमिक शिक्षा विभाग ने एक सर्कुलर जारी कर सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर सख्त पाबंदियां लगा दीं। विभाग ने बच्चों की निजता और सुरक्षा का हवाला दिया। सर्कुलर में कहा गया कि बिना प्रधानाचार्य की अनुमति के कोई बाहरी व्यक्ति स्कूल परिसर में नहीं जा सकेगा।
कहां-कहां बाहरी लोगों की एंट्री बैन होगी?
कक्षा, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, खेल मैदान या शौचालय जैसी जगहों पर बिना स्कूल अधिकारी के साथ जाने पर रोक है। छात्रों, शिक्षकों या स्कूल की गतिविधियों की फोटो, वीडियो, ऑडियो रिकॉर्डिंग या लाइव स्ट्रीमिंग भी बिना लिखित अनुमति के नहीं की जा सकेगी।
यह भी पढ़ें: स्कूल पर सवाल उठाने वाले को पीटकर मार डाला, CJP बंगाल में करेगी आंदोलन
'फोटो वीडियो लिया तो...'
सर्कुलर में साफ कहा गया है कि अगर कोई बिना अनुमति घुसता है, फोटो-वीडियो लेने की कोशिश करता है या स्कूल का कामकाज बिगाड़ता है तो प्रधानाचार्य स्थानीय पुलिस और जिला शिक्षा अधिकारी को तुरंत सूचित करेंगे। जरूरत पड़ने पर भारतीय न्याय संहिता, पॉक्सो एक्ट और अन्य कानूनों के तहत कार्रवाई भी हो सकती है।
क्यों डर गई है राजस्थान सरकार?
आशुतोष रांका ने अलवर के एक स्कूल में छात्रों के साथ धरने दिया था। प्रशासन ने छात्रों की मांगें मान ली थीं। आशुतोष रंका ने सर्कुलर पर कहा है कि पुलिस उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ले, लेकिन वह स्कूलों का दौरा जरूर करेंगे। अगर कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक स्कूलों में जाएंगे, असली हालात दिखाएंगे तो राज्यभर में आंदोलन हो सकता है।
यह भी पढ़ें: CJP को बताया AAP का पेट प्रोजेक्ट, वायरल वीडियो पर बीजेपी भड़की
कांग्रेस ने क्या कहा है?
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार स्कूलों की बदहाली छिपाने के लिए ये पाबंदियां लगा रही है। उन्होंने कहा कि स्कूल जनता के हैं और पारदर्शिता कम करने वाले ऐसे फैसले गलत हैं।