logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गोधरा कांड की जांच में मोदी का दबाव था? राकेश अस्थाना ने बताया सच

राकेश अस्थाना, गुजरात पुलिस की उसी SIT के प्रमुख रहे हैं, जिसे साबरमती ट्रेन अग्निकांड की जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने दावा क्या है कि इस केस में उन पर कोई सरकारी दबाव नहीं था।

राकेश अस्थाना, अमित शाह और नरेंद्र मोदी। AI Edit by ChatGPT। Photo Credit: ANI

राकेश अस्थाना, अमित शाह और नरेंद्र मोदी। AI Edit by ChatGPT। Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' सुर्खियों में है। उन्होंने गोधरा कांड को लेकर किताब में कुछ ऐसा लिखा है, जिसे उस केस की जाचं करने वाले तत्कालीन स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) टीम के प्रमुख राकेश अस्थाना ने खारिज किया है। सोनिया गांधी ने लिखा है कि साबरमती एक्सप्रेस में आग की वजह विवादित है। राकेश अस्थाना ने ANI को दिए इंटरव्यू में कहा कि जांच पूरी हो चुकी है और फॉरेंसिक सबूतों से आग की वजह सामने आ चुकी है।

राकेश अस्थाना ने कहा कि जांच प्रामाणिक है और अदालत में साबित हो चुकी है। उनके मुताबिक अब भी कोई इस पर शक पैदा करता है तो उसके पीछे राजनीतिक कारण हैं। उन्होंने कहा कि इसकी कोई और वजह नहीं हो सकती।

यह भी पढ़ें: 'संजय नहीं, राजीव गांधी PM बनेंगे', वह भविष्यवाणी जिसने सोनिया गांधी को रुलाया

किताब में क्या लिखा है?

'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में सोनिया गांधी ने लिखा है कि दंगे तब भड़के जब साबरमती एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में आग लगी और 59 तीर्थयात्रियों की मौत हुई। ट्रेन अयोध्या से अहमदाबाद लौट रही थी और उसमें राम मंदिर के लिए गए हिंदू कारसेवक सवार थे। उन्होंने लिखा है कि आग का कारण विवादित है पर इसके बाद फैली अशांति राज्य के कई हिस्सों में पहुंची।

राकेश अस्थाना ने क्या कहा?

ANI की संपादक स्मिता प्रकाश के साथ पॉडकास्ट में राकेश अस्थाना ने कहा कि गोधरा में मरने वाले सभी हिंदू थे। उन्होंने कहा कि मौत किसी भी धर्म के व्यक्ति की हो, मौत मौत है और हत्या हत्या है। इसी वजह से जांच को आपराधिक मामले की तरह किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले को ऐसे पेश किया गया, जैसे जांच नरेंद्र मोदी को फायदा पहुंचाने के लिए की जा रही हो।

 

 

क्या नरेंद्र मोदी दबाव दे रहे थे?

स्मिता प्रकाश ने पूछा कि क्या उस समय के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई दबाव था? इस सवाल के जवाब में राकेश अस्थाना ने कहा कि कोई दबाव नहीं था। उनके मुताबिक घटना जिस इलाके में हुई, वह पूरी तरह मुस्लिम आबादी वाला था। इसलिए जांच के लिए उन्होंने मुस्लिम अधिकारियों की मांग की। उन्होंने कुछ नाम सुझाए और सभी को बिना किसी हिचकिचाहट के जांच टीम में दिया गया। राकेश अस्थाना ने कहा कि जांच सुलझाने में इन अधिकारियों की अहम भूमिका रही।

यह भी पढ़ें: गांधी परिवार से क्यों टूटा मेनका का रिश्ता? सोनिया गांधी ने बताई पूरी कहानी

कैसे मुस्लिम अधिकारियों ने ही मदद की?

राकेश अस्थाना ने बताया कि एक आरोपी सलीम पानवाला अब तक पकड़ा नहीं गया है और उनके मुताबिक वह पाकिस्तान में है। जानकारी मिली थी कि वह सिग्नल फलिया में छिपा है। 2 मुस्लिम कॉन्स्टेबल को वहां चूड़ियां या साड़ियां बेचने के बहाने भेजा गया। उन्होंने करीब डेढ़ महीने तक यह काम किया। राकेश अस्थाना के मुताबिक जिस दिन छापा पड़ा, आरोपी निकल गया और पुलिस पर भीड़ ने हमला किया।

राकेश अस्थाना:-
कोई दबाव नहीं था। घटना वाली जगह पर मुख्य रूप से मुस्लिम आबादी रहती थी। मैंने अनुरोध किया कि जांच टीम में कुछ मुस्लिम अधिकारियों को शामिल किया जाए। मैंने जिन नामों का सुझाव दिया, उन्हें बिना किसी हिचकिचाहट या आपत्ति के शामिल कर लिया गया। इन मुस्लिम अधिकारियों ने हमारी जांच में बहुत अहम भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें: 'प्रणब PM बनना चाहते थे, मैं हैरान थी', सोनिया गांधी ने किताब में किया खुलासा

क्या सरकार की ओर से कोई पाबंदी थी?

राकेश अस्थाना ने कहा कि मुख्यमंत्री, गृह मंत्री या गुजरात सरकार की ओर से कोई पाबंदी नहीं थी। उन्हें जांच और वकीलों के चयन की पूरी छूट मिली थी। उन्होंने कहा कि केस जीतने और सजा दिलाने के लिए उन्होंने सबसे महंगे वकील रखे। उनके मुताबिक सुप्रीम कोर्ट से किसी आरोपी को जमानत नहीं मिली, जबकि 94 आरोपियों में से 31 को सजा हुई और केवल 8 को जमानत मिली। उन्होंने कहा कि 27 लोग 2002-2003 से जेल में हैं। उनके मुताबिक SIT ने 10 लोगों के खिलाफ केस न बनने की अंतिम रिपोर्ट दी, जिनका SIMI से संबंध था।

क्या था गोधरा कांड?

27 फरवरी 2002 को कारसेवकों को ले जा रही साबरमती एक्सप्रेस को भीड़ ने जला दिया था। इसमें महिलाओं और बच्चों समेत 59 लोगों की मौत हुई। इसके बाद गुजरात में सांप्रदायिक दंगे हुए, जिनमें सैकड़ों लोग मारे गए। 2011 में विशेष अदालत ने 31 लोगों को दोषी ठहराया। गुजरात हाई कोर्ट ने 2014 में 11 की सजा बरकरार रखी और 20 को बरी किया। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट का फैसला बरकरार रखते हुए दोषियों की अपील खारिज कर दी।

Related Topic:#Narendra Modi

और पढ़ें