logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'संजय नहीं, राजीव गांधी PM बनेंगे', वह भविष्यवाणी जिसने सोनिया गांधी को रुलाया

सोनिया गांधी ने अपनी किताब में एक किस्सा लिखा है कि एक ज्योतिषी ने भविष्यवाणी कर दी थी कि संजय गांधी नहीं राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। सोनिया के मुताबिक, वह इसे सुनकर रो पड़ी थीं। 

सोनिया गांधी की किताब से निकले किस्से

सोनिया गांधी की किताब से निकले किस्से, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

लंबे समय तक कांग्रेस की मुखिया रहीं सोनिया गांधी अब 79 साल की है। उम्र के इस पड़ाव में आई उनकी आत्मकथा 'Belonging: A Journey of Love' मंगलवार को लॉन्च होने के बाद से ही चर्चा में है। इस किताब ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा रखी है। सोनिया गांधी इसे राजनीतिक से ज्यादा निजी किताब बता रही हैं। इसी क्रम में उन्होंने एक ऐसा किस्सा बयां किया है जिसमें वह एक भविष्यवाणी पर रो पड़ी थीं। यह उस वक्त की घटना है जब संजय गांधी जिंदा थे और वही राजनीति में सक्रिय थे। सोनिया गांधी ने लिखा है कि एक अंजान शख्स ने उनसे कहा था कि संजय गांधी नहीं राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। इस बात पर सोनिया गांधी उस वक्त रो पड़ी थीं। उस वक्त के हालात को याद करें तो शायद कोई भी इस बात पर यकीन नहीं करता लेकिन आगे चलकर यह भविष्यवाणी सच हुई थी।

 

सोनिया गांधी ने अपनी किताब में कई किस्सों का जिक्र किया है। इसमें कुछ किस्से 12 विलिंगडन क्रिसेंट के बंगले से जुड़े हैं। दरअसल, साल 1977 के लोकसभा चुनाव में मिली के बाद इंदिरा गांधी को प्रधानमंत्री आवास छोड़ना पड़ा था। तब इंदिरा गांधी अपने पूरे परिवार के साथ 12 विलिंगडन क्रिसेंट के बंगले में शिफ्ट हो गई थीं। तब यह बंगला मोहम्मद यूनुस को मिला हुआ था। उन्होंने ही इंदिरा गांधी के सामने प्रस्ताव रखा था कि वह उनके घर में रहें। इसी घर को तब 'बारह नंबर' के नाम से भी जाना जाता था। 

 

यह भी पढ़ें: गांधी परिवार से क्यों टूटा मेनका का रिश्ता? सोनिया गांधी ने बताई पूरी कहानी

भविष्यवाणी पर सोनिया गांधी ने क्या लिखा?

सोनिया गांधी ने अपनी किताब में इस घर में आने-जाने वाले लोगों के नाम भी लिखे हैं। इसी में धीरेंद्र ब्रह्मचारी का भी नाम है जो एक वक्त पर इंदिरा गांधी के योगगुरु हुआ करते थे। सोनिया गांधी ने लिखा है कि वह 'नारद मुनि' की तरह उनकी और मनेका गांधी की बातें सुनते थे और फिर परिवार में झगड़ा लगा देते थे।

 

उन्होंने आगे लिखा है, 'उस घर से जुड़ी तमाम यादों में एक बेहद खास है। एक दिन सफेद कपड़े पहनकर आया एक मोटा आदमी घर से उस हिस्से में चला आया जहां हम लोग रहते थे। वह बाहर से ही मेरा नाम लेकर चिल्ला रहा था और एक कागज दिखा रहा था जिस पर हस्तरेखाएं बनी हुई थीं। मुझे एक बार को लगा कि वह हस्तरेखा देखने वाला है, इसलिए मैं एक सेकेंड भी उसकी बात नहीं सुनना चाहती थी। मैंने उसे कहा कि मैं हस्तरेखाओं में विश्वास नहीं करती।'

सोनिया गांधी ने आगे लिखा है, 'मैंने उससे कहा कि वह वहां से चला जाए क्योंकि मेरे पास वक्त नहीं है। मैं अपना पास्ट जानती थी और मुझे अपना भविष्य जानने में कोई रुचि नहीं थी। वह फिर भी सुनने को तैयार नहीं था। मैंने आपा खो दिया और उसे खदेड़ लिया तो वह भागा। तब वह चिल्लाते हुए भागा- नहीं, नहीं, संजय नहीं आपके पति राजीव एक दिन प्रधानमंत्री बनेंगे।'

 

यह भी पढ़ें: 'औरतों को चोरी-छिपे देखते', बिल क्लिंटन से मुलाकात पर सोनिया गांधी ने क्या लिखा?

 

सोनिया ने लिखा है ये सब देखकर राजीव गांधी उस वक्त हंस रहे थे और उनके हाथ में वही स्याही लगी थी जिससे उस शख्स ने हस्तरेखाएं बनाई थीं। वह लिखती हैं, 'राजीव को उस ज्योतिषी की बातों पर हंसी आ रही थी और वह इसे मजाक मान रहे थे। मैं अपने कमरे की ओर भागी, खुद को बहुत संभाला लेकिन रो पड़ी।'

कैसे सच हुई भविष्यवाणी?  

माना जाता था कि इंदिरा गांधी जैसे ही राजनीति से रिटायरमेंट लेंगी तब संजय गांधी को कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री बनाया जाएगा। संजय गांधी भरपूर सक्रिय थे, युवा थे और कांग्रेस के साथ-साथ सरकारों में भी खूब दखल रखते थे। वहीं, राजीव गांधी प्रोफेशनल पायलट थे और राजनीति से बिल्कुल दूर थे। 1980 में कांग्रेस सत्ता में लौटी थी और 14 जनवरी 1980 को इंदिरा गांधी फिर से पीएम बनी थीं। माना जा रहा था कि 1985 में संजय गांधी की बारी आएगी। बीच 23 जून 1980 को एक प्लेन क्रैश में संजय गांधी की मौत हो गई।  

 

यह भी पढ़ें: 'नजरें मिलाने से बचते हैं', सोनिया गांधी ने PM मोदी के लिए किताब में क्या लिखा?

 

ऐसे में इंदिरा गांधी ने राजीव गांधी को राजनीति में खींच लिया। उन्हें 1981 में अमेठी से उपचुनाव लड़ाया गया और वह जीत भी गए। 1981 में सांसद बने राजीव गांधी राजनीति सीख ही रहे थे कि 31 अक्तूबर 1984 को इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई। आनन-फानन में 31 अक्तूबर 1984 को ही राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री बन गए।

 

Related Topic:#Sonia Gandhi

और पढ़ें