logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रामजीलाल सुमन के काफिले की गाड़ियां टकराईं, करणी सेना ने फेंके टायर

रामजीलाल सुमन के काफिले का गाड़ियां अलीगढ़ के पास अचानक से आपस में भिड़ गईं। कहा जा रहा है करणी सेना को देखकर हड़बड़ाहट में ऐसा हो गया।

Ramji lal suman। Photo Credit: X/@Ramjilal_suman

रामजीलाल सुमन। Photo Credit: X/@Ramjilal_suman

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

रामजी लाल सुमन, करणी सेना, ramji lal suman, karni senaराणा सांगा को लेकर दिए बयान के बाद परेशान में फंसे सपा सांसद रामजी लाल सुमन के काफिले की गाड़ियां रविवार को आपस में टकरा गईं, जब उनका काफिला अलीगढ़ जिले के खेरेश्वर चौराहे के पास हाईवे से गुजर रहा था। इस टक्कर में कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

 

खबरों के मुताबिक रास्ते में करणी सेना के कार्यकर्ताओं को देखकर काफिले में अचानक से हड़बड़ी मच गई जिसकी वजह से यह टक्कर हुई। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने लालजी सुमन को काले झंडे दिखाए। घटना के बाद लालजी सुमन ने स्थिति का जायजा लिया और फिर गभाना-बुलंदशहर की ओर चल दिए।

 

यह भी पढ़ेंः गजनवी से हिंदुओं के DNA तक, सपा नेताओं ने क्या कहा कि हंगामा भड़का?

 

किसी को चोट नहीं आई

इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है। हालांकि, कई गाड़ियों की नुकसान पहुंचा है। यह भी कहा जा रहा है कि सपा सांसद के काफिले पर टायर फेंका गया था।

 

क्या कहा पुलिस ने

एसपी सिटी ने कहा रामजी लाल सुमन के काफिले पर टायर फेंके गए थे और गभाना थाने में मामला दर्ज करके जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले में सांसद को अलीगढ़ से आगे पास दिया गया और किसी को चोट नहीं आई है व शांति है।

 

बुलंदशहर में रोका

हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बुलंदशहर में रोक लिया गया। उन्होंने कहा, 'मामला बहुत गंभीर है बुलंदशहर में दलितों के उत्पीड़न की 6 घटनाएं हुई हैं। इस समय पूरे उत्तर प्रदेश में एक बाढ़ सी आई हुई है। उनकी नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रहा है, उनकी बारात रोकी जा रही है और बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी जा रही है।'

 

यह भी पढ़ें: '..तो पंचर नहीं बनाते मुसलमान', वक्फ के लिए कांग्रेस को कोस गए PM मोदी

 

करणी सेना ने किया था बवाल

दरअसल, सपा सांसद ने राणा सांगा को लेकर विवादित बयान दिया था जिसके बाद करणी सेना ने उनके खिलाफ मोर्चा खोला दिया था। हालांकि, उन्होंने अपने बयान को लेकर माफी मांगने से इनकार कर दिया था और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी उनका साथ दिया था।

 


और पढ़ें