logo

ट्रेंडिंग:

रामलीला में 'राम' ने 'रावण' की आंख में तीर मारा, SC/ST एक्ट में केस हो गया

रावण बने कलाकार की आंख की रोशनी चली गई है। कलाकार का कहना है कि उसे रामलीला के दौरान अपमानित भी किया गया था। पढ़ें रिपोर्ट।

Ramlila

राम और रावण के युद्ध की तस्वीर। AI इमेज। Photo Credit: Sora

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

रामलीला में राम और रावण की लड़ाई आपने तो कई बार देखी होगी। हर बार रावण का अंत होता है, रावण मारा जाता है और राम अयोध्या लौटते हैं। यूपी के सोनभद्र में एक रामलीला ऐसी हुई, जिसमें 'राम' पर 'रावण' का वध करना भारी पड़ा है। राम का किरदार निभा रहे किरदार ने ऐसी तीर चलाई कि रावण का किरदार निभाने वाले शख्स की आंख की रोशनी चली गई। दो साल पहले के इस मामले में अब जाकर अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ है। 

यूपी के सोनभद्र जिले के शाहगंज थाना इलाके के खैरा गांव में रामलीला हो रही थी। 13 नवंबर 2025 को ग्राम कमेटी ने रामलीला का आयोजन किया था। राम का रोल नैतिक पांडेय को मिला था। रावण के रोल में सुनील कुमार थे। रामलीला का अंतिम युद्ध चल चल रहा था।

यह भी पढ़ें: 'एक रुपया भी नहीं कमाया' वाले बयान पर माफी क्यों मांगने लगीं मैरी कॉम?

'मुकुट गिराना था, राम ने रावण की आंख फोड़ दी'

 सीन में राम, रावण के मुकुट पर तीर मारने वाले थे, जिससे रावण का मुकुट गिर जाए। तीर मुकुट की जगह, रावण की आंख में जाकर लगी। रावण बने सुनील की आंखों पर बन आई। उसे वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज चला लेकिन आंख की रोशनी चली गई।

'रावण' ने मदद मांगी, रामलीला कमेटी ने इनकार कर दिया

अब पीड़ित सुनील ने आरोप लगाया है कि रामलीला के आयोजक और राम का किरदार निभा रहे कलाकार आर्थिक मदद नहीं कर रहे हैं। जब वह मदद मांगने गए थे तो रामलीला कमेटी से जुड़े लोगों ने गाली दी, जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। 

 

यह भी पढ़ें: श्मशान जाने से रोका, गिड़गिड़ाए घरवाले, महादलित महिला का सड़क पर अंतिम संस्कार

अब पुलिस ने दर्ज की है FIR

पीड़ित 'रावण' ने इस मामले की शिकायत पुलिस में कर दी। इलाज की वजह से वह तत्काल थाने नहीं जा पाए थे। दिसंबर में इस मामले में शिकायत दी। उनका मुकदमा अब दर्ज हुआ है। 28 जनवरी को पुलिस ने बताया कि उनकी शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। पीड़ित की एक आंख की रोशनी चली गई है। दूसरी आंख से कम दिखता है। राम की भूमिका निभाने वाले किरदार ने कहा है कि यह हादसा था। समिति के लोगों ने कहा था कि उनकी गलती नहीं है।  

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap