logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'हम पत्नी के पैर छुइला...', सदन में बोले रवि किशन, हंस पड़े सारे सांसद

रवि किशन और जगदंबिका पाल के बीच संसद में खूब हंसी-ठिठोली होती है। उन्होंने महिला आरक्षण पर बोलते हुए कुछ ऐसा कहा कि पूरा सदन ठहाका मार बैठा।

Ravi Kishan

लोकसभा में नारी शक्ति वंदन पर बोलते रवि किशन। Photo Credit: Sansad TV

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

गोरखपुर संसदीय सीट से सांसद रवि किशन, संसद में अपने चुटीले बयानों के लिए मशहूर हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का पक्ष रखते हुए उन्होंने कुछ ऐसा कहा है कि पूरा सदन ठहाकों से गूंज गया। उनकी मजेदार अंदाज में पीठासीन अधिकारी जगदंबिका पाल ने चुटकी ली तो उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि वह भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। 

लोकसभा में महिलाओं के सम्मान में बोलते हुए रवि किशन ने कहा, 'हम अपने पत्नी के पैर छुइला हो।' जगदंबिका पाल ने पूछा सही हो? उन्होंने जवाब में हां हो। 

भोजपुरी में हुए इस संवाद का मतलब है कि रवि किशन, अपनी पत्नी का पैर छूते हैं। ऐसा वह उनके प्रति कृतज्ञता जताने के लिए करते हैं। उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया और कहा कि उनकी पत्नी, उनकी ताकत बनकर खड़ी रहती हैं। उनके लिए लाखों वोटों का इंतजाम करती हैं। संसद में दोनों की बीच हुई चर्चा, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 

यह भी पढ़ें: 'रवि किशन तो कहीं भी नाच-गाकर कमा लेंगे', सीएम ने सांसद पर क्यों ली चुटकी?



रवि किशन, सांसद, गोरखपुर:- 
मुझे लाखों वोट मिलते हैं, मेरा 1.50 लाख वोट तो मेरी पत्नी लेकर आती है। मैं उनके पैर छूता हूं। 

जगदंबिका पाल: तो आप पत्नी के पैर छुएलां न?

रवि किशन:-
हां हम पत्नी के पैर छुइलां। सबके छुए के चाहीं। विरोधी लोगन के बड़ा कष्ट भइया। क्यों नहीं छूना चाहिए। वही लक्ष्मी है, वही देवी है। हमारे दुख में, जब मेरे पास पैसा नहीं था, जब मैं सिनेमा में स्ट्रगल करता था, गरीबी में पत्नी ने मेरा साथ दिया। तो मैं क्यों नहीं उसका पैर छू लूं। वह छूने नहीं देती है। जब वह गहरी नींद में रहती है, तब मैं पैर छूता हूं। 

यह भी पढ़ें: 'बिहार आओगे तो गोली मार दूंगा' BJP सांसद रवि किशन को मिली जान से मारने की धमकी

 

रवि किशन ने कहा, 'विरोधियों को भी पत्नी के पैर छूना चाहिए। जो महिला विरोधी हैं, तब रवि किशन बनेंगे आप, तब विश्व आपको जानेगा।'

जगदंबिका पाल ने जवाब में कहा,  'अब आपकै काम बनि गइल। चलि गइल दूर दूर तक संदेश।  महिलाओं के बीच ऐसा कोई पत्नीव्रता है।'

रवि किशन ने कहा, 'का कहला?' जगदंबिका पाल ने जवाब दिया, 'पत्नीव्रता।'

दोनों के बीच हुई यह बातचीत सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम और परिसीमन पर संसद में शुक्रवार को बैठक भी चल रही है। 


और पढ़ें