केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिट्टू की इस्तीफा मंजूर कर लिया है। रवनीत सिंह बिट्टू
नरेंद्र मोदी
सरकार में रेल राज्य मंत्री हैं। बता दें कि दिल्ली में आंदोलनरत छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं।
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, बिट्टू का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। रवनीत बिट्टू का राज्यसभा कार्यकाल 21 जून को ही समाप्त हो गया था। बीजेपी ने उन्हें दोबारा राज्यसभा नहीं भेजा।
यह भी पढ़ें: 'फूड डिलीवरी और क्विक-कॉमर्स कामकाज रेगुलेट करें', दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी
कौन हैं रवनीत सिंह बिट्टू?
रवनीत सिंह बिट्टू 24 मार्च 2024 को कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। बिट्टू 2014, 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के सांसद रहे थे। मगर, बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया था, जिसके बाद 2024 में पीएम नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था।
यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर लगे चेहरा पहचानने वाले कैमरे, दिल्ली पुलिस किसे ढूंढ रही? सब बताया
पंजाब भेज सकती है पार्टी
चर्चा है कि बीजेपी उन्हें संगठन में भेजकर पंजाब के विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका दे सकती है। रवनीत बिट्टू सिख चेहरे हैं और बीजेपी के लिए पंजाब में मुफीद नेता हैं। ऐसे में बीजेपी चाहती है कि उन्हें पंजाब में महत्वपूर्ण भूमिका दी जाए।