कॉकरोच जनता पार्टी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके, अमेरिका से भारत लौट आए हैं। वह दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से सीधे जंतर मंतर के लिए रवाना हुए। उनके साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था नजर आई। जैसे ही वह दिल्ली पहुंचे, उनके हाथों में भीम राव आंबेडकर की आत्मकथा नजर आई। उन्होंने आते ही यह इरादा साफ कर दिया है कि वह आंबेडकर के रास्ते पर देश में क्रांति की बुनियाद रखने जा रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की है कि लोग शांति पूर्ण प्रदर्शन करें।
यह प्रदर्शन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर किया जा रहा है। NEET-UG 2026 पेपर लीक और CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम में हुई अनियमितताओं के आरोपों के बाद शिक्षा मंत्रालय की काफी आलोचना हो रही है। अभिजीत दीपके युवाओं के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांग रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कौन हैं अभिजीत दीपके, जिन्होंने बनाई 'कॉकरोच जनता पार्टी'?
अभिजीत दीपके की तस्वीर वायरल क्यों है?
अभिजीत दीपके, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक हैं। वह शनिवार सुबह अमेरिका से भारत पहुंच गए। वे दिल्ली के जंतर मंतर पर मेगा प्रदर्शन का नेतृत्व करने आए हैं। एयरपोर्ट पर उनका पहला फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सामाज सुधारक, देश के पहले कानून मंत्री डॉ बीआर आंबेडकर की जीवनी थामे नजर आए।
क्यों आंबेडकर की ही तस्वीर लेकर आए?
डॉ. भीम राव आंबेडकर को भारतीय संविधान का निर्माता कहा जाता है। नए संविधान की रचना के लिए बनी 'ड्राफ्टिंग समिति' के वह अध्यक्ष थे। वह सामाजित समता की राजनीति करते थे। वह समाज के अंतिम व्यक्ति तक, बिना किसी भेदभाव न्याय पहुंचाने के पक्षधर थे। अभिजीत दीपके भी अब यही संदेश देना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: 'मुझे बताया कि इवेंट करना है...', कॉकरोच पार्टी ने मनोज झा के साथ खेल कर दिया?
अभिजीत दीपको को किसका साथ मिला है?
लद्दाख के प्रसिद्ध कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी इस प्रदर्शन में शामिल हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि अगर 5 जून तक कुछ नहीं बदला तो वे 6 जून को दिल्ली पहुंचेंगे। उन्होंने कहा, 'युवाओं के भविष्य से जुड़े ऐसे बड़े मुद्दों पर अगर मंत्री इस्तीफा नहीं देते तो क्या करेंगे?'
कैसे हुई थी कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत?
कॉकरोच जनता पार्टी शुरू में एक व्यंग्यात्मक आंदोलन के रूप में शुरू हुई थी, लेकिन अब यह जेन जी युवाओं का सरकार के खिलाफ आंदोलन है। इस फ्रंट का नारा है, 'युवाओं के लिए, युवाओं द्वारा, युवाओं का राजनीतिक मोर्चा।' कॉकरोच जनता पार्टी का इंस्टाग्राम अकाउंट 22 मिलियन फॉलोअर्स पार कर चुका है।
यह भी पढ़ें: 'इंटरनेट पर ठीक, लेकिन..' सार्थक सिद्धांत ने कॉकरोच पार्टी को दिया संदेश
कौन हैं अभिजीत दीपके?
अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के 30 वर्षीय युवा हैं। उन्होंने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की और अमेरिका के बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स पूरा किया। 2020 से 2023 तक वह आम आदमी पार्टी के साथ सोशल मीडिया और चुनाव प्रचार से जुड़े रहे।
प्रदर्शन से पहले CJP ने तीन प्रवक्ता भी घोषित किए हैं, जिनमें जांच पत्रकार सौरव दास मुख्य प्रवक्ता हैं। प्रदर्शन को लेकर काफी उत्साह है और हजारों युवा इसमें हिस्सा ले रहे हैं। आंदोलन में शांति व्यवस्था बहाल रहे, इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।