logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'इंटरनेट पर ठीक, लेकिन..' सार्थक सिद्धांत ने कॉकरोच पार्टी को दिया संदेश

CBSE 12 वीं बोर्ड में ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम में गड़बड़ियों को उजागर करने वाले छात्र सार्थक सिद्धांत ने कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर बड़ी बात कही है।

Sarthak Sidhant

छात्र सार्थक सिद्धांत।

CBSE 12 वीं बोर्ड में ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम में गड़बड़ियों को बेहद तार्किक तरीके से उठाकर चर्चा में आए छात्र सार्थक सिद्धांत ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को आगाह करते हुए सुझाव दिया है। उन्होंने CJP की ओर इशारा करते हुए कहा कि छात्रों द्वारा बनाई गई किसी भी पार्टी या आंदोलन का एक ही असली मकसद होना चाहिए।

 

उन्होंने कहा उदाहरण देते हुए बताया, 'जैसे मैंने जांच पड़ताल की, वैसे ही निसर्ग ने भी कुछ पड़ताल की। हमने जो जांच-पड़ताल किया उसे छात्रों की मदद के लिए जारी कर दिया। सार्थक ने रिसर्च से होने वाले एक्टिविज्म और सोशल मीडिया पर चलने वाले ट्रेंड्स के बीच बुनियादी फर्क बताया। उन्होंने इस दौरान वेदांत श्रीवास्तव का भी ज़िक्र किया।

 

यह भी पढ़ें: 'रिसेप्शन पर बैठे-बैठे जल गई लड़की', मालवीय नगर हादसे की दर्दनाक कहानी

सार्थक-वेदांत और निसर्ग तीनों छाए

सार्थक सिद्धांत, वेदांत और हैकर निसर्ग तीनों ने मिलकर क्लास 12 की मार्कशीट में गड़बड़ियों का पता लगाया और उसे देश के सामने उजागर किया। इसके अलावा CBSE के OSM इवैल्यूएशन सिस्टम में आई दिक्कतों को उठाया है। यह तीनों ही छात्र इस साल हुई परीक्षाओं से जुड़े विवादों पर छात्रों के बड़े विरोध का चेहरा बन गए हैं। 

 

यह भी पढ़ें: 'मुझे लगता है हम नहीं बचेंगे', दिल्ली आग हादसे में एक ही परिवार के 8 लोग मरे

सार्थक सिद्धांत ने क्या कहा?

सार्थक सिद्धांत ने यह बातें अंग्रेजी अखबार HT को दिए एक इंटरव्यू में कही हैं। सिद्धांत ने एक्टिविज्म को सिर्फ ऑनलाइन जगहों तक सीमित रखने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा, 'इंटरनेट एक्टिविज्म ठीक है लेकिन अपनी पिछली सीट पर बैठकर कुछ न करना ठीक नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि वह सिर्फ ऑनलाइन पहचान बनाने के मकसद से चलाए जा रहे आंदोलन का साथ नहीं देंगे।

 

सिद्धांत ने कहा, 'हां, इंटरनेट एक्टिविज्म ठीक है। मैंने जो किया, निसर्ग ने जो किया, वेदांत ने जो किया, वह आम तौर पर इंटरनेट एक्टिविज्म था। लेकिन मैं कहूंगा कि वे अपनी पीछे की सीटों पर बैठे हैं और अगर वे कुछ नहीं कर रहे हैं, वे किसी भी चीज में सक्रिय रूप से हिस्सा नहीं ले रहे हैं, तो यह एक बुरी बात है।'


और पढ़ें