logo

ट्रेंडिंग:

रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक, मोनेटाइजेशन के पैसे ले साइबर ठग

क्रिकेटर रिंकू सिंह, फेसबुक पर एक्टिव थे। मोनेटाइजेशन की वजह से उनके खाते में जो रकम आई थी, साइबर ठग वह भी ले उड़े हैं।

Rinku Singh

क्रिकेटर रिंकू सिंह। Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

टीम इंडिया के मशहूर क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उनके फेसबुक मोनेटाइजेशन के पैसे भी साइबर ठगों ने उड़ा दिया है। पुलिस ने अभी तय यह नहीं बताया है कि हैकर्स ने मोनेटाइजेशन के पैसे भी उड़ाए हैं या नहीं।|

अलीगढ़ के एसएसपी नीरज कुमार ने बताया कि रिंकू सिंह ने फोन पर उनसे बात की और अपने सोशल मीडिया अकाउंट के हैक होने की शिकायत की। इसके बाद रिंकू के भाई सोनू सिंह ने बुधवार को शहर के साइबर क्राइम सेल में लिखित शिकायत दी।

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप भूल जाएं रिंकू सिंह... कप्तान सूर्या ने दे दिया क्लीयर कट जवाब

 

खेलने में व्यस्त थे रिंकू सिंह, अकाउंट हैक हो गया

रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के व्यस्त शेड्यूल की वजह से कई महीनों से अपने फेसबुक अकाउंट को चेक नहीं कर पा रहे थे। इसी वजह से हैक होने की जानकारी देर से पता चली।

पुलिस ने क्या कहा है?

एसएसपी नीरज कुमार ने कहा, 'अकाउंट हैक कब हुआ, यह अभी पता नहीं चल पाया है। साइबर क्राइम सेल ने पूरी जांच शुरू कर दी है।'

 

यह भी पढ़ें: टी20 टीम में हार्दिक की वापसी, शुभमन भी लौटे; रिंकू सिंह बिना खेले ही बाहर

किन सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस?

पुलिस अब हैकर्स का पता लगाने की कोशिश कर रही है और देख रही है कि अकाउंट से कोई अनधिकृत काम हुआ है या नहीं। पुलिस यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि पैसे ट्रांसफर करके किसी के साथ धोखा किया गया है या नहीं। 

 

यह भी पढ़ें: रणजी ट्रॉफी में दिखा रिंकू सिंह का जलवा, तमिलनाडु के खिलाफ ड्रॉ हुआ UP का मैच

फेसबुक की रकम ले उड़े हैकर

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हैकर्स ने अकाउंट की ईमेल आईडी बदल दी और फेसबुक से मिलने वाली मॉनेटाइजेशन की रकम को अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया। रिंकू के इस पेज पर करीब 16 लाख फॉलोअर्स हैं। 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap