logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'12 साल में 2 लाख रोजगार नहीं दिए', अडानी का नाम लेकर PM मोदी पर बरसे संजय राउत

पीएम मोदी ने FICCI सम्मेलन में कुछ सवाल किए थे। उनके इस संबोधन के बाद संजय राउत ने उन पर हमला करते हुए कहा कि 12 साल में 2 लाख रोजगार भी नहीं दिए।

Shiv Sena UBT MP Sanjay Raut रोजगार

शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

देश में रोजगार और नौकरी के अवसरों को लेकर शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। संजय राउत ने मीडिया से बातचीत करते हुए पीएम मोदी के रोजगार को लेकर हाल ही में किए गए दावों पर तंज कसा। उन्होंने उद्योगपति गौतम अडानी का नाम लेते हुए सवाल किया कि अडानी ने कितने लोगों को रोजगार दिया और उनके नियंत्रण में आए सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU) में कितने लोगों की नौकरियां गईं। राउत ने कहा कि उद्योगपतियों को सरकार की ओर से कई तरह की रियायतें दी गई हैं, ऐसे में उनसे रोजगार पैदा करने का हिसाब भी मांगा जाना चाहिए।

 

संजय राउत ने कहा, 'प्रधानमंत्री को उद्योगपतियों से पूछना चाहिए कि उन्होंने देश के युवाओं को कितनी नौकरियां दी हैं।' उन्होंने खास तौर पर गौतम अडानी का जिक्र करते हुए कहा कि यह भी पता लगाया जाना चाहिए कि उनके नियंत्रण में आए सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में कितने लोगों की नौकरियां खत्म हुई हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'लालू परिवार को लॉकेट पहनना चाहिए', तेजस्वी यादव पर ऐसा क्यों बोले गिरिराज सिंह?

 

केंद्र पर उठाए सवाल

संजय राउत ने कहा, 'रोजगार पैदा करना सरकार की जिम्मेदारी है। अगर सरकार उद्योगपतियों को इतनी सुविधाएं और रियायतें देती है, तो बदले में रोजगार के अवसर पैदा करना भी उनकी जिम्मेदारी होनी चाहिए।'उन्होंने केंद्र सरकार की रोजगार नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि युवाओं को नौकरी देने के मामले में सरकार को जवाब देना चाहिए।

2 करोड़ नौकरियों पर पूछा सवाल

संजय राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। इस हिसाब से 12 साल में करोड़ों युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए था, लेकिन सरकार अपने वादे को पूरा करने में नाकाम रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को रोजगार देने के बजाय सरकार उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी है। संजय राउत ने कहा कि पीएम मोदी की सरकार ने अब तक 12 साल में 2 लाख लोगों को भी नौकरी नहीं दी है। 

 

यह भी पढ़ें: बिहार: नल-जल योजना की होगी नियमित निगरानी, शिकायतों के लिए AI का इस्तेमाल

FICCI सम्मेलन में बोले थे पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर 2026 को दिल्ली में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उद्योगपतियों से रोजगार और कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने को लेकर सवाल किए थे। पीएम मोदी ने कहा था कि सरकार ने कॉरपोरेट टैक्स 30 फीसदी से घटाकर 22 फीसदी किया और 12 लाख रुपये तक की सालाना आय को इनकम टैक्स से राहत दी।

 

पीएम मोदी ने आगे सवाल करते हुए कहा कि इसके बावजूद कंपनियों ने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई या उनकी सैलरी में इजाफा किया? उन्होंने उद्योगपतियों से पूछा, 'मैंने आपको इतनी राहत दी, लेकिन क्या आपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई? क्या उनकी सैलरी बढ़ाई? नहीं। हमेशा यही होता है कि मोदी जी आप करिए, हम देखेंगे।' पीएम मोदी ने उद्योगपतियों से कहा कि सरकार पर ही विकास और रोजगार की जिम्मेदारी छोड़ने के बजाय उन्हें भी अपने कर्मचारियों के लिए ज्यादा काम करना चाहिए। इसी बयान के बाद संजय राउत ने प्रधानमंत्री पर पलटवार किया।


और पढ़ें