logo

मूड

ट्रेंडिंग:

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के प्रभारी बनाए गए सतीश उपाध्याय

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश उपाध्याय को चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया है।

Satish Upadhyay

सतीश उपाध्यय। Photo Credit- ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश उपाध्याय को चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर यह नियुक्ति पत्र बीजेपी मुख्यालय के प्रभारी तरूण चुग ने जारी की है।

 

सतीश उपाध्याय दिल्ली के वरिष्ठ बीजेपी नेता हैं। वह मालवीय नगर विधानसभा सीट से पार्टी के विधायक हैं। उन्होंने साल 2025 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती को हराया था। सोमनाश भारती मालवीय नगर से लगातार तीन बार के विधायक थे।

 

यह भी पढ़ें: अब 60 नहीं 45 दिन पहले ही करवा पाएंगे टिकट! रेलवे कर रहा बदलाव की तैयारी

दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्याय

वह इससे पहले दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सतीश उपाध्यय नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) के उपाध्यक्ष भी रहे हैं। वर्तमान में उपाध्याय दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष का भी पद संभाल रहे हैं।

 

 

 

सतीश उपाध्याय की राजनीति सफर

सतीश उपाध्याय छात्र जीवन के समय से ही राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से छात्र राजनीति की शुरुआत की थी। वह 1982-83 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के उपाध्यक्ष चुने गए थे। इसके बाद से वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़े।

 

यह भी पढ़ें: जिस 'शीशमहल' पर फंस गए थे अरविंद केजरीवाल, उसे टिकट लेकर आप भी देख सकेंगे

कब होंगे चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव?

बता दें कि चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव अगले महीने दिसंबर में होने की संभावना है। हालांकि, अभी तक चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की गई है। चंडीगढ़ नगर निगम के मौजूदा सदन का कार्यकाल 7 जनवरी 2027 को समाप्त हो रहा है। इसलिए नए सदन के गठन के लिए इससे पहले चुनाव होना है।

Related Topic:#BJP#Chandigarh

और पढ़ें