logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अब 60 नहीं 45 दिन पहले ही करवा पाएंगे टिकट! रेलवे कर रहा बदलाव की तैयारी

अभी लोग 60 दिन पहले ट्रेन का टिकट कटवा सकते हैं लेकिन नया नियम आने के बाद लोग 45 दिन पहले ही ट्रेन का टिकट काट सकेंगे।

You can book tickets 45 days in advance indian railways preparing for change

भारतीय रेलवे बदलाव पर कर रहा विचार। Photo Credit- Khabargaon

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय रेलवे लगातार खुद को आधुनिक बनाने पर काम कर रही है, जिससे यात्रियों के लिए सुखद, आरामदायक और तेज सफर सुनिश्चित किया जा सके। रेलवे ट्रेनों और रेल लाइनों को आधुनिक बनाने के साथ में लोगों की सुविधा के लिए नए नियम भी बना रहा है। इसी कड़ी में रेलवे एक और कदम उठाने जा रहा है। रेलवे उस नियम में बदलाव करने पर काम कर रहा है, जिसमें अभी लोग 60 दिन पहले ट्रेन का टिकट कटवा सकते हैं। नया नियम आने के बाद लोग 45 दिन पहले ही ट्रेन का टिकट काट सकेंगे।

 

भारतीय रेलवे यह कदम इसलिए उठाने जा रहा है क्योंकि दलाल आधुनिक सॉफ्टवेयर की मदद से पहले ही टिकट बुकिंग करवा लिया करते थे। इससे बचने के लिए रेलवे 60 दिन पहले ही टिकट कटवाने का नियम खत्म करके इसे 45 दिन पर लाना चाह रही है, जबकि यह पहले 90 दिन था। रेलवे 45 दिन पहले टिकट कटवाने पर विचार कर रहा है।

 

यह भी पढ़ें: राजस्थान रेलवे ब्लास्ट: पाकिस्तान एजेंट के संपर्क में थी महिला, 3 बार रची साजिश

नई सेवाएं देने पर तेजी से विचार

इसके अलावा रेलवे यात्रियों को आधुनिक के साथ ही नई सेवाएं देने पर भी तेजी से विचार कर रहा है। आने वाले समय में यात्रियों को यह नई सेवाएं धरातल पर दिखाई देंगी। रेलवे के एक बड़े अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले समय में सरकार सामान्य ट्रेनों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी करेगी। इस कदम से लोगों को आसानी से टिकट मिलेगी और उनकी वेटिंग टिकट कम होगी।

सालभर नई ट्रेनों का ऐलान

दरअसल, पहले रेल बजट के दौरान रेल मंत्री नई ट्रेनों की घोषणा करते थे, लेकिन अब सालभर में कभी भी नई ट्रेनें चलाने की घोषणा कर दी जाती है। इनमें वंदे भारत और अमृत भारत सबसे प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। अमृत भारत आम आदमी के लिए जबकि वंदे भारत प्रीमियम ट्रेन है। देशभर में रेल पटरियों का हो रहा दोहरीकरण और ट्रिपलिंग नई ट्रेनों के चलाये जाने का रास्ता आसान कर रहा है। इससे ट्रेनों के समय पर पहुंचने का भी रास्ता आसान हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें: स्टील प्लांट के कचरे से बनेगा सीमेंट-कंक्रीट, रेलवे ट्रैक पर भी होगा इस्तेमाल

RAC खत्म करने पर विचार

वहीं, रेलवे दशकों से ट्रेन के रिजर्वेशन सिस्टम का हिस्सा रही RAC (Reservation Against Cancellation) व्यवस्था को समाप्त करने या इसके नियमों में बदलाव करने पर भी मंथन कर रहा है। मौजूदा नियमों के अनुसार जब ट्रेनों में भीड़ होती है और कंफर्म टिकट उपलब्ध नहीं होते, तब रेलवे RAC टिकट जारी करता है। यात्रियों को इस व्यवस्था में एक ही सीट पर दो यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति दी जाती है, जिसमें दोनों यात्रियों को आधी-आधी सीट पर बैठकर या सिमटकर सफर करना पड़ता है।

 

हालांकि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान RAC टिकट पर आधी सीट पर सोने या बैठने की मजबूरी यात्रियों के लिए के लिए परेशानी बन रही है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में RAC और वेटिंग सिस्टम का नियम नहीं बनाया गया है। इस ट्रेन में केवल कंफर्म टिकट वाले ही यात्रा कर सकते हैं।


और पढ़ें