logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गुवाहटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत की सूचना

असम के गुवाहटी से दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। यहां बोरा सर्विस इलाके में स्थित होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग में चार लोगों की मौत की खबर है।

news image

गुवाहटी में होटल में फायरिंग। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

असम के गुवाहटी से दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। यहां बोरा सर्विस इलाके में स्थित होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग में चार लोगों की मौत की खबर है। वहीं एक शख्स को गंभीर हालत में गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (GMCH) में भर्ती कराया गया है।

 

होटल में फायरिंग के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें गाली में एक शख्स गंभीर हालत में अचेत पड़ा है। होटल के अंदर एक महिला और पुरुष घायल पड़े हैं। एक अन्य कमरे में एक और व्यक्ति अचेत पड़ा है। घटनास्थल पर पुलिसबल की भारी मौजूदगी है। घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। अभी तक घटना के पीछे की वजह पता नहीं चली है। 

 

यह भी पढ़ें: पहले जमीन का खेल, अब डस्टबिन स्कैम का बवाल, किस आफत में पड़ गए हैं मोहन यादव?


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुवाहटी पुलिस ने संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। आशंका जताई जा रही है कि उसने जमीन विवाद में वारदात को अंजाम दिया है। मृतकों में होटल मालकिन हेलेना भराली और उनका बेटा शामिल है।


असम कांग्रेस ने गोलीबारी की घटना पर दुख जताया और कानून-व्यवस्था पर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पार्टी ने लिखा, 'गुवाहाटी में सुरक्षा की चिंताजनक स्थिति, सार्वजनिक सुरक्षा और असम में कानून-व्यवस्था की हालत पर गंभीर सवाल खड़े करती है। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं। असम की जनता बेहतर की हकदार है! सरकार को तुरंत कदम उठाना चाहिए और जवाबदेही तय करनी चाहिए!'

 

 

 

 

खबर अपडेट की जा रही है...

Related Topic:#Assam news

और पढ़ें