logo

मूड

ट्रेंडिंग:

विवादित VIDEO बनाने वाली शर्मिष्ठा गुरुग्राम से गिरफ्तार

पुणे की लॉ स्टूडेंट शर्मिष्ठा पनौली को कोलकाता पुलिस ने हरियाणा का गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है। शर्मिष्ठा ने धर्म विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

Sharmishta

शर्मिष्ठा पनौली। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सोशल मीडिया पर धर्म विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करके पुणे की लॉ स्टूडेंट शर्मिष्ठा पनौली बुरी तरह से फंस गई हैं। विवादित वायरल वीडियो शेयर कर भावनाएं आहत करने के आरोप में शर्मिष्ठा को कोलकाता पुलिस ने हरियाणा गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है। शर्मिष्ठा के ऊपर कार्रवाई कोलकाता के गार्डनरीच थाने में दर्ज एफआईआर और कोर्ट से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर की गई है।

 

दरअसल, विवादित वीडियो को शर्मिष्ठा पनौली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट Sharmishtapanoli से पोस्ट किया था, जिसमें धर्म विशेष को लेकर आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां की गई थीं। इसके बाद यह विवादित वीडियो X पर तेजी से वीडियो वायरल हो गया। यह वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया।

 

यह भी पढ़ें: डिफेंस खरीद में देरी कोई नई समस्या नहीं, 10 साल के आंकड़े बताते हैं सच

 

कोलकाता में शिकायत दर्ज हुई थी

 

विवाद होने के बाद कोलकाता के गार्डनरीच थाने में शर्मिष्ठा पनौली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद कोलकाता पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, वीडियो पोस्ट करने के बाद आरोपी शर्मिष्ठा और उसका परिवार गायब हो गया था। ऐसे में पुलिस ने कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट की मांग की थी, कोर्ट ने पुलिस की याचिका को स्वीकार करते हुए शर्मिष्ठा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। 

 

यह भी पढ़ें: देश में कोविड केस 2710 पार, दिल्ली में एक मौत, देश का हाल क्या?

 

AIMIM ने की थी गिरफ्तारी की मांग

 

इसके बाद कोलकाता पुलिस की एक टीम ने शर्मिष्ठा पनौली की लोकेशन को ट्रेस कर हरियाणा के गुरुग्राम में उसे गिरफ्तार कर लिया। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने भी शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी की मांग उठाई थी।

Related Topic:#haryana news

और पढ़ें