logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, गंगाराम में एडमिट, अब कैसा है हाल?

गंगाराम अस्पताल में सोनिया गांधी को एडमिट कराया गया है। अब उनकी सेहत स्थिर है।

sonia gandhi

सोनिया गांधी। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार देर रात, उनकी तबीयत अचानक खराब हुई, जिसके बाद उन्हें मंगलवार की देर रात भर्ती किया गया। अब डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। सोनिया गांधी का अस्पताल में अभी इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 

मौसम में बदलाव की वजह से उनकी तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है। कोई गंभीर समस्या नहीं है। 

यह भी पढ़ें: 'चुप्पी ठीक नहीं...', वाजपेयी का नाम लेकर सोनिया ने मोदी सरकार को क्या नसीहत दी?



जनवरी में भी सोनिया गांधी को इसी अस्पताल में सांस की तकलीफ की वजह से भर्ती किया गया था। सोनिया गांधी ब्रॉन्कियल अस्थमा की समस्या से जूझ रही हैं। डॉक्टरों ने जनवरी में भी उन्हें निगरानी में रखा था। 

राहुल गांधी ने टाला कार्यक्रम

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मां सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने की वजह से शाम को कोझीकोड में यूडीएफ की चुनावी रैली से दूरी बनाई है। राहुल गांधी की गैर मौजूदगी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रैली का उद्घाटन करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें: क्या गायब हो गए नेहरू के दस्तावेज? सरकार ने सोनिया गांधी का नाम लेकर दिया जवाब

केरल के लिए क्या एलान करने वाले हैं राहुल गांधी?

कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने कहा है कि राहुल गांधी, जल्द ही केरल कांग्रेस के लिए चुनावी मेनिफेस्टो जारी कर सकते हैं। वह अपने चुनावी वादों को जनता तक पहुंचा सकते हैं। कांग्रेस केरल चुनावों से पहले एक गारंटी साझा गारंटी कार्ड जारी कर सकती है। 

Related Topic:#Sonia Gandhi

और पढ़ें