logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'अब मेरी बारी, तमाशा होना तय है', किताब लॉन्च होने से पहले बोली सोनिया गांधी

सोनिया गांधी ने अपनी किताब के लॉन्च से पहले एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि वह अपनी कहानी खुद बताएंगी और रिलीज के बाद तमाशा होना तय है।

Congress Senior Leader Sonia Gandhi showing her book सोनिया गांधी

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ। Photo Credit: SoniaGandhi/INSTA

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी इन दिनों अपनी आने वाली किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनकी यह किताब कुछ ही दिनों बाद रिलीज होने वाली है और इस किताब की प्रमोशनल वीडियो सोनिया गांधी ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर की। अब उन्होंने इस किताब को लेकर अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अब तक उनकी कहानी दूसरे लोगों ने बताई है लेकिन अब वह अपनी कहानी खुद बताएंगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किताब रिलीज होने के बाद तमाशा होना तय है। 

 

सोनिया गांधी की यह किताब 10 नवंबर 2026 को रिलीज होगी। इससे पहले सोनिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा, 'जब यह किताब आएगी, तो तमाशा होना तय है। आखिर, इतने दशकों तक दूसरे लोग मेरी कहानी सुनाते रहे हैं, अब मेरी बारी है।'

 

यह भी पढ़ें: CM सुखविंदर सिंह सुक्खू को प्रॉपर्टी डीलर क्यों बता रहे जयराम ठाकुर?

'तमाशा होना तय'

सोनिया गांधी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह अपनी किताब के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक उनके बारे में बहुत कुछ लिखा गया है। उन्होंने कहा, 'मेरे बारे में बहुत कुछ लिखा गया है और उसमें बहुत सारी चीजें गलत हैं। कुछ जानबूझकर गलत लिखा गया है और कुछ तथ्यों की कमी के कारण।' 

 

सोनिया गांधी ने आगे कहा, 'अब मेरी कहानी मैं खुद बताऊंगी। ' सोनिया गांधी ने कहा कि वह अपनी कहानी अब खुद बताएंगी और सही तथ्य सामने रखेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी कहानी का सही वर्जन पढ़ने के बाद शायद कुछ लोग उनके बारे में अपने विचार बदल लें। इसके साथ ही उन्होंने संभावना जाहिर की कि शायद कुछ लोग उनके बारे में पहले से भी ज्यादा खराब विचार बना लें। उन्होंने कहा, 'जब कोई लेखक लिखता है तो ऐसा होता है।'

राजीव के पीएम बनने के खिलाफ

सोनिया गांधी की जीवन में सबसे अहम मोड़ उस समय आया जब उनकी सास और भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने राजीव गांधी को प्रधानमंत्री बनाया लेकिन सोनिया गांधी इसके खिलाफ थीं। सोनिया ने अपने वीडियो में इस बात की खुद पुष्टि की कि वह नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें। 

 

यह भी पढ़ें: 6 महीने में पांचवीं बार तबादला, IPS संजीव गांधी को अब नई जिम्मेदारी

सोनिया खुद शेयर करेंगी कहानी

सोनिया गांधी ने इससे पहले भी कुछ किताबें लिखी हैं लेकिन यह किताब सभी किताबों से अलग है। इस किताब में सोनिया गांधी अपनी खुद की कहानी बता रही हैं। वह देश के सबसे शक्तिशाली राजनीतिक परिवारों में से एक परिवार की सदस्य रही हैं। वह पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के सबसे करीबी लोगों में से रही हैं। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष भी रही। यूपीए सरकार के दौरान वह भले ही पीएम ना बनी हों लेकिन सत्ता की एक धुरी बनकर वह अहम किरदार रहीं। ऐसे में उनका खुद अपनी कहानी लिखना कई नए खुलासे कर सकता है जिसको लेकर लोगों में उत्साह है। 

Related Topic:#Sonia Gandhi

और पढ़ें