logo

मूड

ट्रेंडिंग:

MCOCA केस: AAP के पूर्व विधायक नरेश बाल्यान को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

दिल्ली की उत्तम नगर विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे AAP नेता नरेश बाल्यान को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। उन्हें दिसंबर 2024 में गिरफ्तार किया गया था।

नरेश बाल्यान, File Photo Credit: Social Media

नरेश बाल्यान, File Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए शुक्रवार को एक राहत भरी खबर आई है। सुप्रीम कोर्ट ने लंबे समय से जेल में बंद पूर्व विधायक नरेश बाल्यान को MCOCA केस में जमानत दे दी है। इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने नरेश बाल्यान को जमानत देने से इनकार कर दिया था। नरेश बाल्यान पर गैंगस्टर कपिल सांगवान से साठगांठ का आरोप है। एक कॉल रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। यह गिरफ्तारी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले हुई थी।

 

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अपरेश सिंह की बेंच ने नरेश बाल्यान की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई की। जमानत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि वह ट्रायल के दौरान सहयोग करें। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि अगर वह सहयोग नहीं करेंगे तो जमानत रद्द कर दी जाएगी।

कोर्ट में क्या-क्या हुआ?

नरेश बाल्यान की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने दलील दी कि इस केस के दो गवाह पहले ही अपने बयान वापस ले चुके हैं। नरेश बाल्यान की ओर से कहा गया कि उन्होंने खुद गैंगस्टर कपिल सांगवान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और उसी से मिली धमके चलते उन्हें पुलिस् सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। उनके वकील ने यह भी तर्क दिया कि इस केस में नरेश बाल्यान मूल रूप से आरोपी ही नहीं हैं और उनके खिलाफ कोई सबूत ही नहीं बनता। इस पर जस्टिस विक्रम नाथ ने सरकारी वकील से पूछा, 'आप एक चुने हुए सदस्य के पीछे क्यों पड़े हुए हैं?'

 

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के पुतले को बिरयानी क्यों खिलाने लगे BRS कार्यकर्ता? समझिए विवाद


नरेश बाल्यान को 4 दिसंबर 2024 को गिरफ्तार किया गया था। जेल में बंद होने के चलते AAP ने उनकी पत्नी पूजा बाल्यान को उत्तर नगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाया था। हालांकि, वह BJP के पवन शर्मा से चुनाव हार गई थीं। नरेश बाल्यान 2015 में पहली बार AAP के टिकट पर उत्तर नगर से विधानसभा का चुनाव जीते थे। 2020 में भी AAP ने उन्हें ही मौका दिया था और वह फिर से चुनाव जीते थे। 

 

इस खबर को अपडेट किया जा रहा है।

Related Topic:#AAP#supreme court

और पढ़ें