logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जमानत मिलने पर निकाला 'विजय जुलूस', सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस से कहा- लाकर पेश करो

हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद एक शख्स ने जुलूस निकाल दिया था। अब सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि पुलिस इस शख्स को लाकर अदालत में पेश करे।

supreme court of india

सुप्रीम कोर्ट, Photo Credit: Supreme Court

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हाल ही में हत्या के एक आरोपी को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने जमानत दे दी थी। जमानत मिलने पर आरोपी जोश में आ गया और उसने 'विजय जुलूस' निकाल दिया। अब सुप्रीम कोर्ट ने इस पर संज्ञान लिया है और हरियाणा पुलिस को निर्देश दिए हैं कि इस आरोपी को पकड़कर उसके सामने पेश किया जाएगा। आरोप है कि इस शख्स ने ना सिर्फ जुलूस निकाला बल्कि केस के गवाहों को धमकी भी दी थी। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 8 सितंबर को सुनवाई हुई।

 

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने इस मामले में अपना फैसले में लिखा है कि आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी होने के बावजूद उसे कस्टडी में लेकर कोर्ट में पेश नहीं किया गया। पीड़ित पक्ष के वकील ने बताया था कि आरोपी को जमानत मिलते ही उसने जुलूस निकाला और गवाहों को धमकी दी। इसी को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जमानत के बाद जुलूस निकालना सही नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: 'ये लोग पप्पू कहते रहे, राहुल गांधी सबके पापा बन गए', BJP पर भड़के PC शर्मा

पहले सरेंडर, फिर जमानत 

सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी के लिए कहा है, 'अब हम आपकी बात तब सुनेंगे जब आप पहले सरेंडर करें और फिर जमानत मांगें।' सुप्रीम कोर्ट ने यह भी पाया कि इस शख्स के खिलाफ अगस्त में ही एक गैर-जमानती वारंट जारी हुआ था लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार ही नहीं किया। 

 

सुप्रीम कोर्ट ने अब इस मामले में हरियाणा के चरखी दादरी के एसपी को कहा है कि वह सुनिश्चित करेंगे कि वारंट का पालन हो अगली सुनवाई की तारीख यानी 21 सितंबर को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिए हैं कि 24 घंटे के अंदर इस आदेश की प्रति एसपी तक पहुंचा दी जाए।

 

यह भी पढ़ें: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 1 महिला लापता, 4 लोगों की मौत

 

बता दें कि यह मामला 27 अक्तूबर 2022 का है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी विशाल ने एक विवादित जमीन पर एक टिन शेड बनाने का काम शुरू कर दिया था। इसी को लेकर राजबाला नाम की महिला ने विरोध जताया। विरोझ जताने की वजह से विशाल और कुछ अन्य लोगों ने लाठी और कुल्हाड़ी जैसी चीजें लेकर हमला बोल दिया। इस हमले में एक शख्स की मौत हो गई थी।

Related Topic:#supreme court

और पढ़ें