logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली में पहली बार PM मोदी से मिले तमिलनाडु मुख्यमंत्री विजय

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने बुधवार को राजधानी दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच तकरीबन 30 मिनट कर बातचीत हुई।

CM vijay meets pm modi

पीएम मोदी से मिलले सीएम विजय।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। राज्य विधानसभा चुनाव जीतने और मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय की यह पीएम मोदी के साथ में पहली मुलाकात है। 

 

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।' दोनों नेताओं के बीच तकरीबन 30 मिनट कर बातचीत हुई। अपनी यात्रा के दौरान विजय दिल्ली में तमिलनाडु हाउस भी गए, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

 

यह भी पढ़ें: सीमा के करीब बने अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर, गृह मंत्री शाह का आदेश

 

 

इन बड़े नेताओं से करेंगे मुलाकात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री विजय तमिलनाडु से आने वाले उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के साथ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिल सकते हैं। इसमें यह भी कहा गया है कि वह 10 जनपथ पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस के सीनियर नेताओं से भी मिलेंगे।

विजय ने मोदी से क्या चर्चा की?

तमिलनाडु सरकार ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी मीटिंग के दौरान सीएम विजय ने डिफेंस प्रोजेक्ट्स, संघीय अधिकार, शिक्षा, मत्स्य पालन और राज्य को पेंडिंग फाइनेंशियल एलोकेशन से जुड़े कई मुद्दे उठाए।

 

यह भी पढ़ें: 'प्यासे को पानी दें, प्रियजनों का हाल पूछें', भीषण गर्मी के बीच PM मोदी की अपील

 

सीएम विजय ने प्रधानमंत्री को बताया कि उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान (AMCA) प्रोजेक्ट और कॉम्बैट एयरबोर्न सिस्टम्स (CABS) प्रोजेक्ट जैसे बड़े डिफेंस प्रोजेक्ट तमिलनाडु में पहले से ही लागू किए जा रहे हैं, जिसमें DRDO से जुड़े कई संगठन शामिल हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से इन प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाते हुए राज्य में कॉम्बैट एयरबोर्न सिस्टम्स सुविधा बनाने की अपील की।

कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड बनाने की चर्चा

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड बनाने के बारे में कावेरी वॉटर डिस्प्यूट्स ट्रिब्यूनल के ऑर्डर को लागू करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की देरी से किसानों और कावेरी के पानी पर निर्भर लोगों पर बुरा असर पड़ रहा है।


और पढ़ें