logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नया ऐप, नई वेबसाइट, फिर भी नहीं सुधरी व्यवस्था; तत्काल टिकट बुकिंग अब भी सिरदर्द

तत्काल टिकट बुकिंग सही से ना हो पाने, वेबसाइट स्लो होने और अन्य समस्याओं को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने IRCTC और रेल मंत्रालय को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।  

रेलवे टिकट बुकिंग में आ रही है समस्या

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

एक लड़की की शिकायत पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने IRCTC की नई वेबसाइट लाने का वादा किया था। यह वेबसाइट आई लेकिन ढाई महीने बाद भी इसका Beta वर्जन ही चल रहा है। इससे पहले Rail One ऐप लाया गया था ताकि सारे काम एक ही जगह से हो सकें। ये सारे कदम उठाने के बावजूद तत्काल टिकट बुकिंग अभी भी आम नागरिकों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। सुबह 10 और 11 बजे होने वाली इस बुकिंग के समय अब भी लोगों को वैसी ही समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। तत्काल बुकिंग के समय बढ़ने वाले लोड को नई वेबसाइट और ऐप भी नहीं संभाल पा रहे हैं और बहुत लोग टिकट नहीं बुक कर पा रहे हैं। यह तब है जब एक दिन पहले ही हाई कोर्ट ने रेल मंत्रालय और IRCTC से जवाब मांगा है।

 

12 जून को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से लभिशा मीना नाम की एक स्टूडेंट ने शिकायत की थी। लभिशा का कहना था IRCTC की वेबसाइट पर OTP और कैप्चा के चक्कर में कई बार टिकट ही नहीं बुक हो पाती। अश्विनी वैष्णव ने वहीं से एलान किया था कि 15 जुलाई तक IRCTC की नई वेबसाइट बनाई जाएगी और ये समस्याएं दूर हो जाएंगी। वादे के मुताबिक 15 जुलाई को ही यह वेबसाइट शुरू भी कर दी गई लेकिन Beta वर्जन आया। तब कहा गया था कि Beta वर्जन की जगह पर कुछ समय के बाद ऐसी वेबसाइट आ जाएगी जो हमेशा चलेगी।

 

यह भी पढ़ें: महीने की पहली तारीख को ही महंगी हो गई LPG, बढ़ गए कमर्शियल गैस के दाम

 

15 जुलाई के बाद ढाई महीने बीच चुके हैं लेकिन अभी तक वही Beta वर्जन वाली वेबसाइट और पुरानी वेबसाइट ही चल रही है। ज्यादातर लोग अभी भी पुरानी वेबसाइट से ही टिकट बुकिंग कर रहे हैं। हालांकि, हमने कई लोगों से बातचीत में पाया कि तत्काल टिकट में बुकिंग की समस्या नई वेबसाइट के Beta वर्जन, पुरानी वेबसाइट और RailOne ऐप पर बनी हुई है।

टिकट बुकिंग में क्या समस्या आ रही है?

सबसे आम समस्या हैवी लोड की है। तत्काल टिकट बुकिंग के समय अचानक लोड बढ़ने के चलते लॉगिन में अभी भी समस्या आ रही है। लॉगिन विद ओटीपी का विक्लप चुनने पर कई बार ओटीपी ही नहीं आ रहा है। इसी तरह उस कम समय के दौरान साइट स्लो होने, सर्च ना हो पाने और ये सारे काम करने में ज्यादा समय लगने की समस्या अभी भी बनी हुई है। इसका नतीजा यह हो रहा है कि लोग कई बार टिकट ही नहीं बुक कर पा रहे हैं।

हाई कोर्ट ने क्यों भेजा है नोटिस?

ऐसा ही एक मामला दिल्ली हाई कोर्ट तक भी पहुंचा है। एक जनहित याचिका पर सुनवाई करने के बाद हाई कोर्ट ने IRCTC और रेल मंत्रालय को नोटिस भेजकर एक हफ्ते में जवाब मांगा है। याचिकाकर्ता उत्तम कुमार के वकील शुभम कुमार का कहना है कि IRCTC, RainOne और अन्य डिजिटल प्लेटफार्मस के रिजर्वेशन सिस्टम का स्वतंत्र और तकनीकी आडिट कराने की मांग की गई है।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली के तीन बड़े रेलवे स्टेशनों पर मिलेगा साफ पानी, रेलवे ने शुरू किया अभियान

 

इस याचिका में भी वेबसाइट के हैंग होने, बार-बार स्लो होने, तत्काल बुकिंग में समस्या आने और त्योहारों के समय लॉगिन ही न हो पाने की शिकायत की गई है। दूसरी समस्या, पैसे कट जाने और टिकट बुक न हो पाने की भी बताई गई है। यह भी कहा गया है कि कुछ लोग Bots का इस्तेमाल करके टिकट बुक करवा लेते हैं जबकि आम नागरिक टिकट के बिना रह जाते हैं। साथ ही, RAC, तत्काल कोटा और वेटिंग लिस्ट को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।

 

इसी मामले पर सुनवाई के बाद हाई कोर्ट के जज तेजस करिया और चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय की बेंच ने नोटिस जारी करते हुए कहा है कि रेलवे और IRCTC एक हफ्ते में इस संबंध में अपना जवाब दें। 

Related Topic:#railway news

और पढ़ें