logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'EVM बंद हो... बैलेट पेपर से चुनाव हो', राष्ट्रपति से विपक्ष ने की मांग

इंडिया गठबंधन के 10 नेताओं ने शुक्रवार रात को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान विपक्षी नेताओं ने ईवीएम के इस्तेमाल को बंद करने और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की।

Opposition leaders met President

राष्ट्रपति से मिले विपक्षी नेता। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

विपक्षी सांसदों ने शुक्रवार रात आठ बजे वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण ( SIR ) में कथित धांधली और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के संबंध में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इंडिया गंठबंधन के 10 नेताओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान चुनाव आयोग के कामकाज के संबंध में अपनी चिंताओं को व्यक्त किया। गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भी सौंपा है। विपक्षी दलों ने ईवीएम के इस्तेमाल को रोकने और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग भी उठाई। 

 

उधर, विजय चौक पर प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल समेत विपक्ष के सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। राहुल गांधी ने मुलाकात के बाद कहा कि पीएम मोदी वोट चोरी के सूत्रधार हैं। ममता बनर्जी ने बताया कि राष्ट्रपति ने वोट चोरी के संबंध में सबूत मांगें हैं। उन्होंने मामले की जांच करने का आश्वासन भी दिया है।

 

यह भी पढ़ें: 'राहुल गांधी के झूठ के बावजूद BJP जीत रही', उपचुनाव रिजल्ट के बाद बोले शाह

 

राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा, 'पूरा देश जानता है कि वोट चोरी हो रही हैं। नरेंद्र मोदी इसके मुख्य सूत्रधार हैं। अमित शाह और ज्ञानेश कुमार इसे लागू करने वाले हैं। भारत के राष्ट्रपति ने आज इस बात से इनकार नहीं किया।'

राष्ट्रपति ने सबूत मांगें: ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने कहा, 'हमने एक ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि वह मामले की जांच करेंगी। वह सभी विवरण देखेंगी और उन्हें सबूतों की जरूरत है। उन्होंने हमसे सबूत भेजने को कहा है और हमने कहा है कि हम भेजेंगे। देश बहुत चिंतित है और संविधान की संरक्षक होने के नाते आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि लोकतंत्र बना रहे... उनका रवैया बहुत सकारात्मक है और उन्होंने कहा है कि वह जांच करेंगी।'

 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बताया कि हमारे गठबंधन दलों के नेताओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। हम खास तौर पर राष्ट्रपति को उस आंदोलन की जानकारी देने गए थे, जो हमने चार दिन पहले वोट चोरी के खिलाफ शुरू किया। हमने अपना पक्ष पूरी तरह से उनके सामने रखा। हमने वोट चोरी के मुद्दे और ज्ञानेश कुमार की गंभीर गलती पर जोर दिया।'

बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग

खरगे ने आगे बताया कि गठबंधन ने ईवीएम के इस्तेमाल बंद करने और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने (राष्ट्रपति) वोट चोरी की घटनाओं के सबूत मांगे। हम अभी इन सबूतों को इकट्ठा कर रहे हैं और उन्हें सौंपेंगे। हम बाकी सभी जरूरी जानकारी भी देंगे। 

 

यह भी पढ़ें: यूपी राज्यसभा चुनाव: 8 सीटों पर बीजेपी और 2 सीटों पर सपा निर्विरोध जीती

मोदी और शाह लोकतंत्र खत्म करने पर तुले: खरगे

खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर लोकतंत्र खत्म करने का आरोप लगाया। इस मुद्दे को राष्ट्रपति के सामने भी उठाया। उन्होंने कहा, 'हमने इस बात पर भी चर्चा की कि पीएम मोदी और अमित शाह देश के लोकतंत्र को खत्म करने पर तुले हुए हैं और इस दिशा में सक्रिय रूप से कदम उठा रहे हैं। उन्होंने ध्यान से हमारी बात सुनी और कहा कि वह इस मामले की पूरी जांच करेंगी, संबंधित पक्षों से सलाह लेंगी और आगे की उचित कार्रवाई तय करेंगी।'

 

राष्ट्रपति को सौंपे ज्ञापन की चार बड़ी मांगें

  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और 2023 के उस कानून को रद्द करना जो मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को आजीवन सुरक्षा (इम्युनिटी) देता है।
  • एसआईआर को तुरंत सस्पेंड करना और वोटर लिस्ट से गैर-कानूनी तरीके से हटाए गए सभी 13.30 करोड़ मतदाताओं के नाम तुरंत बहाल करना।
  • सभी चुनावों में फिर से पेपर बैलेट का इस्तेमाल शुरू करना।
  • पिछले दो वर्षों में हुए उन सभी विधानसभा चुनावों को रद्द करना, जिनमें वोट चोरी के ठोस सबूत पेश किए गए हैं।

 


और पढ़ें