logo

ट्रेंडिंग:

रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग केस में तीन गिरफ्तार और दो हिरासत में

फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले के तार बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपियों से जुड़ रहे हैं। पुणे पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद यह गिरफ्तारी हुई है।

Rohit Shetty house Firing

रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग। (Photo Credit: Social Media/ANI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग मामले में पुणे पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से तीन लोगों को गिरफ्तार करके मुंबई पुलिस एक्सटॉर्शन सेल लाया गया है। बाकी दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनसे मामले की गहन पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को कल यानी सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान अमन आनंद, आदित्य ज्ञानेश्वर, सिद्धार्थ दीपक, समर्थ और स्वप्निल के तौर पर हुई है।

 

 

रोहित शेट्टी के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा

अभी तक जांच में सामने आया है कि आरोपियों के संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे शुभम लोनकर से जुड़ रहे हैं। शुभम एनसीपी नेता सिद्दीकी हत्याकांड का आरोपी है। पुलिस के मुताबिक शनिवार की रात करीब 12:45 बजे वारदात को अंजाम दिया गया। एक गोली इमारत में बने जिम के शीशे में लगी। यह इमारत के मुंबई के जूहू इलाके में स्थित है। नौ मंजिला बिल्डिंग की पहली मंजिल पर फायरिंग की गई है। घटना के बाद रोहित शेट्टी के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

 

यह भी पढ़ें: 'बयान बदल दिए जाते हैं', एआर रहमान ने कपिल के शो पर विवाद पर दी सफाई

 

हत्या की कोशिश का मामला दर्ज

क्राइम ब्रांच और जोनल पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की। इमारत के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। इसके अलावा फोरेंसिक साइंस और बैलिस्टिक विशेषज्ञों ने भी घटनास्थल से सबूत जुटाए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। 

 

पुलिस के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे हरि बॉक्सर और हरमन संधू के नाम से एक पोस्ट वायरल हुआ। इसमें लिखा, 'हमने उसे कई बार मैसेज करके कहा कि वह हमारे काम में दखल न दे, लेकिन उसने नहीं सुना। यह तो बस ट्रेलर है। अगर वह नहीं मानेगा तो अगली गोलियां उसके घर के बाहर नहीं, बल्कि उसके बेडरूम के अंदर होंगी।'

 

यह भी पढ़ें: सलमान खान पर आपत्तिजनक कमेंट करना अभिनव कश्यप को पड़ा भारी, कोर्ट ने दी चेतावनी

 

पुणे पुलिस के डीसीपी (जोन 3) संभाजी कदम के मुताबिक सभी को वारजे मालवाड़ी थाने की पुलिस ने हिरासत में लिया है। गिरफ्तार तीन आरोपियों की शूटरों को लॉजिस्टिक्स मुहैया कराने में भूमिका सामने आई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट हिंदी में लिखा है। इसे 'आरजू बिश्नोई' और 'शुभम लोनकर' के अकाउंट से शेयर किया गया है।  


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap