logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हिमाचल-राजस्थान में आज फिर होगी बारिश, UP-बिहार और दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

देश में मॉनसून की विदाई का दौर शुरू हो चुका है लेकिन जाते-जाते बारिश ने अपना असर तेज कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज इन राज्यों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

IMD Weather Alert, Heavy Rain

बारिश, Photo Credit-PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

देश में मॉनसून की विदाई का दौर शुरू हो चुका है लेकिन जाते-जाते बारिश ने अपना असर तेज कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 17 सितंबर को देश के कई हिस्सों में फिर भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका है। IMD के मुताबिक, पूर्वी राजस्थान में 17 सितंबर को काफी व्यापक बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार, मध्य प्रदेश में बारिश का की आशंका जताई जा रही है।  

 

इसके अलावा पंजाब और जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में भी कई स्थानों पर गुरुवार को बारिश और बिजली कड़कने का अनुमान है। मौसम विभाग ने गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र एवं कच्छ में भी 17 सितंबर को बड़े पैमाने पर व्यापक बारिश और बिजली कड़कने की चेतावनी दी है।

 

यह भी पढ़ें: आज का मॉर्डन यूरोप कभी था अंधविश्वास का गढ़, घरों में मिली अजीब चीजें गवाह

उत्तर-पश्चिम भारत में आज का मौसम कैसा रहेगा?

17 सितंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद क्षेत्र में आज काफी ज्यादा से व्यापक बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। इसी तरह पंजाब में 17 सितंबर के दौरान, पूर्वी राजस्थान में 17 सितंबर को काफी ज्यादा से व्यापक बारिश के साथ आंधी-बिजली की संभावना है। इसके अलावा, उत्तर-पश्चिम भारत के बाकी हिस्सों में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश के साथ आंधी-बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी।

मध्य भारत में आज कैसा रहेगा मौसम? 

मौसम विभाग के अनुसार, 18 से 19 सितंबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में, 22 सितंबर को विदर्भ में, और 19 से 22 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़ में काफी ज्यादा से व्यापक बारिश के साथ आंधी-बिजली गिरने की संभावना है। इसके अलावा 20 से 22 सितंबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में, 19 से 22 सितंबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में और 16 से 21 सितंबर के दौरान विदर्भ में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश के साथ आंधी-बिजली की संभावना है। 20 से 22 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

पूर्वी भारत में मौसम का हाल? 

16 से 22 सितंबर के दौरान अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में, 22 सितंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में और 19 से 22 सितंबर के दौरान ओडिशा में काफी ज्यादा से व्यापक बारिश के साथ आंधी-बिजली गिरने की संभावना है। 19 से 21 सितंबर के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में और 16 से 22 सितंबर के दौरान बिहार और झारखंड में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश के साथ आंधी-बिजली की संभावना है।

 

17 सितंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 19-22 सितंबर के दौरान अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। बहुत भारी बारिश की संभावना 17 से 18 सितंबर के दौरान बिहार में, 18-20 सितंबर के दौरान ओडिशा में, और 18 सितंबर को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बनी हुई है।

पूर्वोत्तर भारत में मौसम?

17 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश में काफी बड़े इलाके से लेकर पूरे इलाके में बारिश होने की संभावना है। 18 से 22 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश में और 17 से 22 सितंबर के दौरान असम-मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में कुछ जगहों पर या छिटपुट बारिश होने की संभावना है। 16 से 20 सितंबर के दौरान असम, मेघालय में और 16 से 18 सितंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।

 

भारी बारिश की संभावना 17 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश में, 17 और 19 सितंबर को असम-मेघालय में, और 19 सितंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में बनी हुई है।

पश्चिम भारत में आज कैसा रहेगा मौसम? 

 

17-19 सितंबर के दौरान गुजरात क्षेत्र में और 17 सितंबर को सौराष्ट्र-कच्छ में काफी बड़े इलाके से लेकर पूरे इलाके में बारिश होने की संभावना है। 17से 22 सितंबर के दौरान कोंकण-गोवा में, 16-22 सितंबर के दौरान मध्य महाराष्ट्र-मराठवाड़ा में, 20-22 सितंबर के दौरान गुजरात क्षेत्र में, और 18-22 सितंबर के दौरान सौराष्ट्र-कच्छ में कुछ जगहों पर या छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है। 17 से 18 सितंबर के दौरान गुजरात क्षेत्र में और 16 से 18 सितंबर के दौरान सौराष्ट्र-कच्छ में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में आज का मौसम? 

17 से 22 सितंबर दौरान तटीय आंध्र प्रदेश-यनम, रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में, 19-22 सितंबर के दौरान केरल माहे और लक्षद्वीप में और  16 से 19 सितंबर के दौरान तटीय कर्नाटक में कुछ जगहों पर या छिटपुट बारिश की संभावना है। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में यह गतिविधि 16-18 सितंबर के दौरान रहेगी।

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें