logo

मूड

ट्रेंडिंग:

14 राज्य, कड़ाके की ठंड और गलन, दक्षिण में झमाझम बारिश के आसार

उत्तर भारत में एक बार फिर ठंड के असर तेज हो गए हैं। दिल्ली एनसीआर सहित 10 से ज्यादा राज्यों में आने वाले दिनों में ठंड और भी बढ़ सकती है।

Winter Session

देश में सर्दी का मौसम: Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर भारत में ठंड ने एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और पहाड़ी राज्यों तक कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले कई दिनों तक हालात आसान नहीं होंगे। सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रह सकती है, वहीं कई राज्यों में शीतलहर और ‘कोल्ड डे’ जैसी स्थिति बनने की आशंका है। दूसरी ओर, देश के दक्षिणी हिस्सों में मौसम का मिजाज बिल्कुल अलग है, जहां बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम के इस दोहरे मिजाज ने प्रशासन से लेकर आम लोगों तक की चिंता बढ़ा दी है और सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

 

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव अब कमजोर हो गया है। इसके असर से 10 से 12 जनवरी के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश हो सकती है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी, मन्नार की खाड़ी और श्रीलंका से सटे तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों पर समुद्र उग्र रह सकता है। मौसम विभाग ने मछुआरों को अगले दो दिनों तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

 

यह भी पढ़ें: ED हो या CBI ममता बनर्जी केंद्रीय एजेंसियों से भिड़ कैसे जाती हैं? ताकत समझिए

दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली में शनिवार को इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। रविवार और सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा रहेगा और शीतलहर चलने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश का हाल

उत्तर प्रदेश में फिलहाल ठंड से राहत के संकेत नहीं हैं। हालांकि दोपहर में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिल सकती है। लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ, वाराणसी समेत कई जिलों में सुबह और शाम घना कोहरा रहेगा। बर्फीली हवाओं के चलते गलन बनी रहेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन, दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन इसके बाद मौसम फिर बदल सकता है।

 

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में 'रेड पॉलिटिक्स' को कैसे भुनाती हैं ममता बनर्जी?

उत्तराखंड में मौसम

उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है लेकिन ठंड का असर बरकरार रहेगा। हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी के मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं घना कोहरा छा सकता है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में 16 जनवरी तक मौसम साफ रहने के आसार हैं।

राजस्थान में ठंड का असर

राजस्थान में शीतलहर का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक हफ्ते तक राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम सूखा रहेगा। पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों में घना कोहरा और ‘शीत दिवस’ की स्थिति बन सकती है। उत्तरी राजस्थान में न्यूनतम तापमान और गिरने और ठंड बढ़ने की संभावना है।

इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में ठंड का असर और तेज हो सकता है।

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें