logo

मूड

ट्रेंडिंग:

भारत ने यूएन शांति सैनिकों पर हमले की निंदा की, कर दी जांच की मांग

लेबनान में शुक्रवार को शांति सैनिकों पर घातक हमले हुए जिसमें फ्रांस के एक शांति सैनिक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

news image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

भारत ने शुक्रवार को लेबनान में संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों (UN Peacekeepers) पर हुए घातक हमले की कड़ी निंदा की है। इस हमले में फ्रांस के एक शांति सैनिक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

 

विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा, 'हम आज UNIFIL में तैनात फ्रांसीसी UN शांति सैनिकों पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम शहीद हुए ब्लू हेलमेट को श्रद्धांजलि देते हैं और तीन अन्य घायल शांति सैनिकों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।'

 

यह भी पढ़ें: युद्धविराम के बाद भी लेबनान की फजीहत? नेतन्याहू बोले- 'यहीं हैं हम'

कैसे हुआ था हमला?

यूनाइटेड नेशंस इंटरिम फोर्स इन लेबनान (UNIFIL) ने बताया कि शनिवार सुबह गंदुरिया गांव में एक सड़क पर विस्फोटक सामग्री साफ कर रहे UNIFIL के जवान अचानक छोटे हथियारों से गोलीबारी का शिकार हो गए। यह गोलीबारी गैर-राज्य तत्वों (नॉन-स्टेट एक्टर्स) ने की।

 

इस हमले में एक शांति सैनिक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। UNIFIL ने कहा कि शुरुआती जांच में गोलीबारी हिजबुल्लाह जैसे गैर-राज्य समूहों की ओर से हुई प्रतीत होती है।

 

UNIFIL ने इस हमले की निंदा की और कहा कि विस्फोटक सामग्री हटाने का काम उनके मिशन के लिए बहुत जरूरी है, खासकर हाल की लड़ाई के बाद। उन्होंने लेबनान सरकार से अपील की है कि वह जल्द से जल्द जांच कर दोषियों को सजा दिलाए।

भारत ने की जांच की मांग

भारत ने मृतक शांति सैनिक के परिवार और फ्रांस सरकार को गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायल सैनिकों के जल्द ठीक होने की कामना की है। विदेश मंत्रालय ने लेबनान सरकार से आग्रह किया कि वह इस हमले की तुरंत जांच करे और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाए। बयान में कहा गया, 'भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2589 को आगे बढ़ाया था, जो शांति सैनिकों के खिलाफ अपराधों के लिए जवाबदेही तय करता है। हम लेबनान सरकार से अपील करते हैं कि वह इस हमले की जांच कर दोषियों को सजा दिलाए।'


यह भी पढ़ें: लेबनान और इजरायल के बीच 10 दिनों का युद्धविराम, ट्रंप ने किया ऐलान 

 

भारत दुनिया का सबसे बड़ा शांति सैनिक भेजने वाला देशों में से एक है और हमेशा ‘ब्लू हेलमेट’ की सुरक्षा और सम्मान के लिए आवाज उठाता रहा है। यह घटना UN शांति मिशनों पर बढ़ते खतरे को दिखाती है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग करती है।


और पढ़ें