logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'ठेकेदारों के ब्लैकलिस्ट का रिकॉर्ड..', मुंबई-गोवा हाईवे में देरी पर भड़के गडकरी

नितिन गडकरी ने मुंबई-गोवा हाईवे की देरी पर नाराजगी जताई। अक्टूबर में सड़क मार्ग से सफर कर काम की गुणवत्ता देखेंगे और ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने का रिकॉर्ड बनाने की बात कही।

Union Minister Nitin Gadkari felt ashamed at Mumbai Goa highway work delays

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई-गोवा हाईवे के चौड़ीकरण में हुई देरी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि काम में इतना समय लगने पर उन्हें शर्मिंदगी महसूस हुई थी। अब गडकरी अक्टूबर में मुंबई से गोवा तक सड़क मार्ग से सफर करेंगे और खुद हाईवे के काम की गुणवत्ता और यात्रियों की सुविधा का जायजा लेंगे। गडकरी इतने नाराज हुए कि उन्होंने कहा कि अब वह ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने का रिकॉर्ड बनाएंगे।

 

नितिन गडकरी बुधवार को गोवा के पणजी के पास पोरवोरिम में छह लेन वाले एलिवेटेड रोड कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खराब गुणवत्ता का काम करने वाले ठेकेदारों और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

यह भी पढ़ें: '24 घंटे मे डिलीट कर देंगे', गौरव भाटिया मानहानि केस में कोर्ट में क्या हुआ?

एक साल में सबसे ज्यादा ठेकेदारों पर कार्रवाई का दावा

नितिन गडकरी ने कहा कि वह एक साल में सबसे ज्यादा ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने और जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित करने का रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह खराब काम और लापरवाही के मामलों में कार्रवाई से पीछे नहीं हटेंगे। मंत्री ने बताया कि मुंबई-गोवा हाईवे को लेकर अधिकारियों के साथ मंगलवार को बैठक भी हुई थी। उन्होंने कहा कि पहले उन्होंने तय किया था कि हाईवे के चौड़ीकरण का उद्घाटन करने नहीं आएंगे, क्योंकि काम में काफी देरी हुई थी। अब वह अक्टूबर में मुंबई एयरपोर्ट से सड़क के रास्ते गोवा जाएंगे और खुद हाईवे का निरीक्षण करेंगे।

 

यह भी पढ़ें: 26 अगस्त को ही दिल्ली का वोटर बनने के लिए फॉर्म भर चुके थे राघव चड्ढा? भड़की AAP

हाईवे पर दिखेगी गोवा की झलक

गडकरी ने गोवा सरकार से हाईवे के किनारे यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने को कहा। उन्होंने सुझाव दिया कि इन सुविधाओं में गोवा की वास्तुकला, स्थानीय खान-पान और हस्तशिल्प की झलक दिखनी चाहिए। इससे पर्यटकों को सफर के दौरान गोवा की संस्कृति का अनुभव मिल सकेगा। उन्होंने पेट्रोल-डीजल पंपों के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों, बायोफ्यूल और दूसरे वैकल्पिक ईंधनों के लिए भी सुविधाएं विकसित करने का सुझाव दिया।


और पढ़ें