logo

मूड

ट्रेंडिंग:

उन्नाव में 'बक्सा कांड', पत्नी ने पति को सिलबट्टे से कुचला, हाइवे पर फेंका

उन्नाव में एक पत्नी ने अपने पति को सिलबट्टे से कूचकर मार डाला और लाश को बक्शे में बंद करके फेंक दिया। पढ़ें रिपोर्ट।

Unnao Murder Case Accussed arrested

पुलिस हिरासत में नेहा रावत और उसके साथी। Photo Credit: Unnao Police

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मेरठ का चर्चित नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल को मौत की सजा सुनाए जाने के अभी एक सप्ताह भी नहीं बीते थे कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक 'बक्सा कांड' सामने आ गया है। एक प्रेमिका ने अपने पति को मार डाला। हत्या के बाद पति की लाश को चादर कंबल में लपेटकर लोहे के बॉक्स में बंद कर दिया। हत्या के बाद लाश को गाड़ी पर लादकर हाइवे के किनारे फेंक दिया। यह केस, सदर कोतवाली इलाके का है। हत्या में शामिल दूसरा आरोपी, महिला का पड़ोसी था, जिससे उसका अफेयर चल रहा था। 

रायबरेली और उन्नाव के बीच से गुजरने वाले हाइवे पर एक बॉक्स लावारिस हालत में मिला था। कुछ लोगों ने शक जताया तो पता चला कि किसी की लाश रखी हुई है। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने खोलकर देखा को बक्से में एक लाश थी। कपड़ों पर खून फैला हुआ था पुलिस ने शुरुआती छानबीन की तो पता चला कि इस हत्याकांड में 4 लोग शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, ड्राइवर भी पकड़ा गया

पुलिस ने हत्या की गुत्थी कैसे सुलझाई?

पुलिस ने जब सीसीटीवी की तलाशी ली तो पता चला कि एक गाड़ी, गदनखेड़ा की ओर से बॉक्स लेकर आ रही है। कुछ वक्त बाद बॉक्स को कानपुर की तरफ ले जाया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से गाड़ी का नंबर पता किया। यह गाड़ी राजेश गुप्ता के नाम पर रजिस्टर्ड थी। पुलिस ने जब गाड़ी मालिक को तलब किया तो एक-एक करके सारे तार खुलने लगे। 

मृतक का नाम सोनू है। मृतक के भाई आशु ने पुलिस में तहरीर दी थी कि भाई गुमशुदा है। पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू की। जब पुलिस ने गाड़ी मालिक राजेश गुप्ता से पूछताछ की तो आरोपी नेहा का नाम सामने आया। नेहा रावत ने अपना जुर्म भी कबूल लिया। करीब 7 साल पहले उसकी शादी सोनू से हुई थी। दोनों का एक 5 साल का बेटा भी है।

हत्या की कोशिश क्यों हुई है?

नेहा रावत ने पुलिस से हुई पूछताछ में बताया है कि उसका पति उसके साथ रोज मारपीट करता था। शराब बीता था और हर दिन उत्पीड़न करता था। रोज-रोज के झगड़ों से तंग आकर नेहा ने तय किया कि अब रास्ते से हटाना होगा। नेहा ने अपने पड़ोसी जितेंद्र सिंह उर्फ राहुल को बुला लिया। उसने सोनू पर लोढ़ा और बट्टा से हमला किया। इतनी बार मारा कि मौत हो गई। कंबल से गला घोंटकर मार डाला। नेहा ने 1200 रुपये में एक गाड़ी बुक की और तौहीद के साथ मिलकर लाश को बक्से में बंद करके हाइवे पर फेंक दिया। हत्या में शामिल चीजों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। 

यह भी पढ़ें: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने CBI को सौंपी झोटा हत्याकांड की जांच

पति को अफेयर के लिए मारा?

महिला के पड़ोसियों का कहना है कि यह दंपति किशनलाल यादव के घर में रह रहा था। दोनो के बीच खूब झगड़ा होता था। नेहा पहले भी मारने की कोशिश कर चुकी थी। 2 दिन पहले कुछ लोग नेहा के घर शाम को 6 बजे आए थे। यहीं से लाश ले गए थे। तब लोगों को लगा कि कोई सामान होगा। पुलिस का कहना है कि जो लोग पकड़े गए हैं, उनका आपराधिक इतिहास भी रहा है।

 

Related Topic:#Crime News

और पढ़ें