logo

मूड

ट्रेंडिंग:

UP-बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट, दिल्ली समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

आज कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश-बिहार में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें दिल्ली समेत अन्य राज्योंं में आज मौसम कैसा रहेगा।

IMD Weather Alert, Heavy Rain, Rainfall Alert, Delhi Weather,

बारिश का अलर्ट, Photo Credit-PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सितंबर के आखिरी हफ्ते में भी देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर बना डिप्रेशन अब उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है। यह सिस्टम फिलहाल नुआपाड़ा के उत्तर-पश्चिम में और रायपुर से करीब 80 किलोमीटर दूर, दक्षिण-पूर्व में है।

 

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 12 घंटे यह डिप्रेशन इसी ताकत से आगे बढ़ेगा। इसके बाद 12 घंटे में कमजोर होकर सिर्फ निम्न दबाव क्षेत्र रह जाएगा। इसके असर से कुछ राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए खास चेतावनी जारी हुई है। 

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली को वायु प्रदूषण से राहत देगा हरियाणा, नायब सैनी सरकार ने बनाया प्लान

उत्तर-पश्चिम भारत में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में 25 से 29 सितंबर के बीच कहीं-कहीं हल्की से भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाएं (40-60 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। इसके अलावा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26 सितंबर और उत्तराखंड में 26-27 सितंबर को कहीं-कहीं बहुत ज्यादा भारी बारिश हो सकती है। वहीं दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और दोनों उत्तर प्रदेश में 25 से 29 सितंबर के दौरान बारिश, बिजली और आंधी की संभावना है।

मध्य भारत में आज कैसा रहेगा मौसम? 

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में 25 सितंबर को अत्यंत भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी है। 25 से 28 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में व्यापक बारिश होगी, जबकि 28 सितंबर के बाद पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी बारिश शुरू होगी।

पूर्वी भारत में आज कैसा रहेगा मौसम? 

बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 26 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश, तेज आंधी (60-70 किमी/घंटा) की संभावना है। अंडमान-निकोबार में 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी।

पूर्वोत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, आज असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक कहीं-कहीं बारिश, आंधी और कुछ जगह भारी बारिश होने की संभावना है।

 

यह भी पढ़ें: 'खराब लाइटिंग, टूटी दीवारें' गैंगरेप के बाद आस्था कुंज पार्क में सुरक्षा का खतरा

पश्चिम-दक्षिण भारत में आज कैसा रहेगा मौसम? 

इसके अलावा गुजरात, कोंकण-गोवा, महाराष्ट्र में 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश, कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी। इसके अलावा दक्षिण भारत कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक बारिश का दौर रहेगा। तटीय आंध्र और रायलसीमा में 25 सितंबर को भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी है, केरल और कर्नाटक तट पर भी कहीं-कहीं भारी बारिश संभव है।  

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें