logo

ट्रेंडिंग:

'दिल्ली गैस चैंबर, UP में हवा साफ,' CM योगी के बयान पर ट्रोल हुईं CM रेखा गुप्ता

अक्टूबर के बाद दिल्ली की हवा बिगड़ने लगती है। महीनों बाद भी दिल्ली की हवा साफ नहीं हो पाई है। बारिश के दिनों में दिल्ली के AQI में मामूली सुधार नजर आती है।

Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अपने नेता ही सवाल उठाने लगे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि दिल्ली में लोगों का दम घुटता है, यूपी की हवा साफ है। दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) कई महीनों से खराब स्तर पर बना हुआ है। रविवार दोपहर 3 बजे तक दिल्ली का AQI 142 पर रहा। यह सेहत के लिए खतरनाक स्थिति है। अगर AQI से 0 से 50 के बीच में है, तब ठीक है, 50 से 100 की स्थिति मॉडरेट और 100 से 150 की स्थिति खराब कहलाती है। दिल्ली में ऐसा बेहद कम होता है कि हवा, की गुणवत्ता मॉडरेट या अच्छी स्थिति में हो।

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर अब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ट्रोल हो रही हैं। वजह यह है कि यूपी के सीएम आदित्यनाथ ने ही प्रदूषण पर सवाल उठा दिए हैं। दिल्ली की सत्ता में जो भी दल रहा, हमेशा प्रदूषण के बढ़ते स्तर को लेकर घिरा ही रहा। जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार थी, तब अरविंद केजरीवाल और आतिशी की बीजेपी ने कड़ी आलोचना की थी, अब विपक्षी पार्टियां खराब हवा के मुद्दे पर बीजेपी को घेर रहीं हैं। 

यह भी पढ़ें: कैसे कम होगा प्रदूषण? पैसा मिला लेकिन खर्च ही नहीं कर पाए दिल्ली-नोएडा

योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश:-
क्या दिल्ली में घुटनभरी जिंदगी हो गई है। ऐसा लगता है जैसे गैस चैंबर हो। एयर क्वालिटी 400 से ऊपर हो। ऐसा लगता है कि जैसे दम घुटता है। सांस लेने में दिक्कत होती है। बच्चों और बुजुर्गों से कहना पड़ता है कि आप घर से बाहर न निकलिए।  इतनी खराब स्थिति होती है। गोरखपुर में कितना शानदार माहौल है। कहीं कोई दिक्कत नहीं है। 


सीएम योगी ने ऐसा क्यों कहा? 

सीएम योगी दरअसल एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। गोरखपुर में उन्होंने नागरिकों से अपील की थी कि लोग सड़क पर सफाई का ध्यान रखें। उन्होंने कहा है कि यह जनता का दायित्व है कि शुद्धता और स्वच्छता पर ध्यान दे।  

 

 

यह भी पढ़ें: 'दिल्ली में प्रदूषण ज्यादा है, मैं रिजाइन कर रहा हूं...', वायरल हुआ इस्तीफा

अब रेखा गुप्ता क्यों ट्रोल हो रहीं हैं?

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। दिल्ली प्रदूषण को लेकर हमेशा आलोचना के केंद्र में रही है। दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में दिल्ली टॉप 10 शहरों की लिस्ट में शामिल है। यमुना का प्रदूषण हो या वायु प्रदूषण, दिल्ली में यह मुद्दा दशकों से चला आ रहा है। जब आम आदमी पार्टी की सरकार थी तो बीजेपी खुद इन्हीं मुद्दों पर AAP को घेरती थी। अब दिल्ली सरकार में बीजेपी है, केंद्र में बीजेपी है इसलिए लोग ज्यादा ट्रोल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के 82% से ज्यादा लोगों को प्रदूषण ने किया बीमार! होश उड़ा देगा सर्वे

क्याऐ लिख रहे हैं लोग?

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने लिखा कि क्या सीएम योगी भूल गए हैं कि वह बीजेपी में हैं, दिल्ली में उनकी की पार्टी की सरकार है। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि नोएडा और गाजियाबाद भी सीएम योगी के क्षेत्राधिकार में आते हैं, वहां का AQI क्यों खराब है। कुछ लोग लिख रहे हैं कि प्रदूषण पर लोग खूब प्रवचन देते हैं लेकिन प्रदूषण कम नहीं कर पाते हैं। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस जैसे राजनीतिक दल अब बीजेपी को घेर रहे हैं।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap