logo

मूड

ट्रेंडिंग:

25 की उम्र में खूब अधिकारी बन रहे अभ्यर्थी, अब IAS बनना बच्चों का खेल?

यूपीएससी में टॉप 10 में अपनी जगह बनाने वाले ज्यादातर उम्मीदवारों की उम्र 25 साल है या फिर एक साल आगे या पीछे। इसके अलावा इस बार की परीक्षा पास करने वालों में ज्यादातर अभ्यर्थियों की उम्र 30 साल से कम है।

UPSC top ten topper

प्रतीकात्मक तस्वीर। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 2025 के फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। हर साल की तरह इस बार भी टॉप किसने किया, दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन आया, इसकी चर्चा हो रही है। इसके अलावा यूपीएससी पास करने वाले टॉप 10 लिस्ट की भी चर्चा हो रही है। देशभर में लोग इन उम्मीदवारों के बारे में जानना चाहते हैं कि आखिर देश की जिस सबसे कठिन परीक्षा को पास करना करोड़ों छात्रों का सपना होता है, उसे उन्होंने कैसे पास किया?  

 

संघ लोक सेवा आयोग ने 6 मार्च को सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन (CSE) 2025 के फाइनल रिजल्ट जारी किए। इस साल अनुज अग्निहोत्री ने यूपीएससी टॉप किया है। राजेश्वरी सुवे एम और अकांश ढुल ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा राघव झुनझुनवाला, इशान भटनागर, ज़िनिया अरोड़ा, ए आर राजा मोहिद्दीन, पक्षाल सेक्रेटरी, आस्था जैन, उज्ज्वल प्रियांक ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है। 

 

यह भी पढ़ें: UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री किस्मत को क्यों मानते हैं सफलता का राज?

टॉप 10 में जगह बनाने वालों की उम्र

इसमें खास बात ये है कि यूपीएससी में टॉप 10 में अपनी जगह बनाने वाले ज्यादातर उम्मीदवारों की उम्र 25 साल है या फिर एक साल आगे या पीछे। इसके अलावा इस बार की परीक्षा पास करने वालों में ज्यादातर अभ्यर्थियों की उम्र 30 साल से कम है। पहले औसत उम्र 30 साल हुआ करती थी लेकिन अब यूपीएससी पास करने वालों की उम्र 25-26 साल होने लगी है।

 

25 साल के टॉपर अनुज अग्निहोत्री

इस साल अनुज अग्निहोत्री ने यूपीएससी टॉप किया है, जिनकी उम्र 25 साल है। अनुज राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई रावतभाटा से की है। उन्होंने रावतभाटा से पढ़ाई करने के बाद जोधपुर एम्स से एमबीबीएस से पढ़ाई की। वह पेशे से डॉक्टर रहे हैं। इसके बाद उनके मन में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देने की सोची। वह यूपीएससी की तैयारी करते हुए अपने सपनों को साकार कर लिया।

 

राघव झुनझुनवाला और ज़िनिया भी 25 साल की

राघव झुनझुनवाला बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने यूपीएससी में चौथा स्थान सुरक्षित किया है। वह मात्र 25 साल की उम्र में यूपीएससी परीक्षा में चनयित होने वाले अभ्यर्थियों में शामिल हैं। ज़िनिया अरोरा ने ऑल इंडिया में 6वीं रैंक हासिल करके अपने परिवार का मान बढ़ाया है। वह हरियाणा के रोहतक की रहने वाली हैं। ज़िनिया का जन्म रोहतक में साल 2001 में हुआ था, जिसके हिसाब से वह वर्तमान में 25 साल की हैं। वह वर्तमान में दिल्ली में ही रहती हैं।

 

यह भी पढ़ें: जेल से बाहर आएंगे अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन, कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

8वीं रैंक पर पक्षाल सेक्रेट्री की उम्र

पक्षाल सेक्रेट्री की ऑल इंडिया रैंक 8 है। उनका जन्म मध्य प्रदेश के धार जिले के बाग कस्बे में साल 2001 में हुआ था। पक्षाल की उम्र वर्तमान में 25 साल है। पक्षाल बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में अग्रणी रहे हैं, जिसका फल उन्हें 6 मार्च को मिला, जब उन्होंने यूपीएससी के लिए चयनित हुए। 

 

इसके अलावा उज्ज्वल प्रियांक ने ऑल इंडिया 10वीं रैंक हासिल की है। उनका जन्म साल 1999 में हुआ था, जिसके हिसाव से आज वह 27 साल हैं। उज्ज्वल प्रियांक बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई पटना में ही हुई।

Related Topic:#UPSC

और पढ़ें