logo

मूड

ट्रेंडिंग:

विजय की फिल्म जन नायकन लीक पर बवाल, सेंसर बोर्ड को देनी पड़ गई सफाई

सेंसर बोर्ड के पास कई महीनों से अटकी विजय की फिल्म लीक हो गई है, जिसके बाद बोर्ड को सफाई देनी पड़ी।

Thalapathy Vijay film

थलापति विजय।

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

तमिलगा वेत्री कझगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सिने अभिनेता थलापति विजय तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में चर्चा के केंद्र में हैं। इस बीच वह एक मामले के वजह से चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, विजय की फिल्म 'जन नायकन' लीक हो गई है, जिसकी वजह सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) सवालों के घेरे में आ गया है। बताया जा रहा है कि 'जन नायकन' विजय की आखिरी फिल्म है।

 

CBFC के पास कई महीनों से विजय की फिल्म सर्टिफिकेट के लिए अटकी हुई थी। मगर, जो फिल्म CBFC के पास अनरिलीज्ड थी वह HD क्वालिटी में बाहर लीक हो गई। इस लीक के बाद सेंसर बोर्ड पर उंगलियां उठनी शुरू हो गई हैं। हालांकि, बोर्ड ने इन आरोपों को पूरी तरह से नकार दिया है। फिल्म इसी हफ्ते की शुरुआत में लीक हुई। 

 

यह भी पढ़ें: 10 हजार से ज्यादा ऑनलाइन पेमेंट का बदल जाएगा नियम, RBI का प्लान समझिए

CBFC ने स्पष्टीकरण जारी किया

CBFC ने शनिवार शाम को एक बयान जारी करके स्पष्टीकरण जारी किया है। बोर्ड ने फिलम के लीक होने से किसी भी तरह के अपने संबंध से इनकार किया और कहा कि ऐसे सभी दावे बेबुनियाद और झूठे हैं। PIB महाराष्ट्र एक बयान में कहा, 'तमिल फिल्म जन नायकन के सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से लीक होने के आरोप वाली खबरें बेबुनियाद और झूठी हैं।'

CBFC ने बयान में क्या कहा?

बयान में यह भी कहा गया कि डिजिटल प्रिंट पिछले महीने मेकर्स को वापस कर दिया गया था और अब यह बोर्ड के पास नहीं है। बयान में आगे कहा गया, 'कंटेंट का एक्सेस पासवर्ड से सुरक्षित है और KDM पूरी तरह से प्रोड्यूसर/फिल्ममेकर के पास रहता है। वैध KDM के बिना, फिल्म को एक्सेस या देखा नहीं जा सकता। जन नायकन का डिजिटल सिनेमा पैकेज 17 मार्च को मुंबई में एप्लीकेंट को सही जानकारी के साथ सौंप दिया गया था और तब से उनके पास ही है।'

 

यह भी पढ़ें: शुरू हो गया गर्मी का दौर, 6-8 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, इन राज्यों में होगी बारिश

सुपरस्टार्स ने आलोचना की

गुरुवार को जन नायकन के सीन ऑनलाइन लीक हो गए थे। सुपरस्टार विजय की आखिरी फिल्म बताई जा रही यह फिल्म CBFC के साथ झगड़े के बाद महीनों से लेट है। शुक्रवार को पूरी फिल्म पायरेसी साइट्स पर अपलोड कर दी गई। इसके कारण तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री ने पायरेसी की भारी आलोचना की है। आलोचना करने वालों में रजनीकांत और कमल हासन से लेकर विजय देवरकोंडा तक शामिल हैं। यह सभी स्टार विजय और उनकी फिल्म के साथ खड़े हैं। 

 

वहीं, विजय ने फैंस से कहा है कि पायरेटेड वर्जन शेयर न करें और फिल्म के थिएटर में आने का इंतजार करें।


और पढ़ें