logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'BJP के गुंडे बदमाश...' दिल्ली पुलिस पर क्या बोल गईं विनेश फोगाट?

विनेश फोगाट ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के दौरान आंदोलनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई पर तीखा हमला बोला है। विनेश ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने BJP के गुंडे बादमाशों जैसे सलूक किया।

news image

आंदोलनकारी छात्रों को रोकती दिल्ली पुलिस, विनेश फोगाट, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कांग्रेस विधायक और रेसलर विनेश फोगाट ने कहा है कि हाल ही में जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के दौरान दिल्ली पुलिस ने बेटियों के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के गुडे-बदमाशों जैसा सलूक किया। विनेश ने कहा कि पुलिस ने तीन साल पहले हमारे साथ भी ऐसा ही व्यवहार किया था। विनेश ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का भी जिक्र किया और कहा कि इससे ज्यादा कुछ नहीं बदलेगा लेकिन NDA सरकार को समझ आ गया है कि देश की जनता आज शिक्षा समेत अन्य बुनियादी चीजों को लेकर बात करने लगी है। 

 

विनशे ने मीडिया से बातचीत के दौरान जेन-जी की भी खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि नई जेनरेशन ने BJP के नैरेटिव को तोड़ने का काम किया है। हरियाणा के जुलाना से विधायक विनेश ने बताया कि जो भगत सिंह के जोश और जुनून की कहानियां उन्होंने सुनी थी, वो उन्हें इस प्रोटेस्ट में दिखा। उन्होंने कहा कि इस प्रोटेस्ट में दूसरे भगत सिंह का जन्म इस प्रोटेस्ट में देखने को मिला है।

 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस से BJP में आए और बन गए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मनप्रीत बादल जरूरी क्यों?

'देश की जनता हुई जागरुक'

विनेश ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा, 'आज से तीन साल पहले जब हम धरने पर बैठे थे तो जो हमारे साथ सलूक हुआ था, वहीं जंतर-मंतर पर भी हुआ। जंतर-मंतर पर जो बेटियां बैठी थीं और जिस तरह से पुलिस ने उनके साथ व्यवहार किया, ऐसा लग रहा था जैसे बीजेपी के गुंडे बदमाश हैं।'

 

उन्होंने आगे कहा, ' राजनाथ सिंह जी खुद बोल रहे थे कि हमारी सरकार में इस्तीफे नहीं होते हैं। कांग्रेस की सरकार में मुख्यमंत्री तक का इस्तीफा हुआ है और यहां पर ये लोग बोलते हैं कि इनकी सरकार में इस्तीफे नहीं होते। अभी शिक्षा मंत्री का इस्तीफा हुआ है, कम से कम जिम्मेदारी तो तय होगी। बहुत कुछ तो नहीं बदलेगा इससे लेकिन सरकार को इतना तो पता लग गया है कि देश की जनता हिंदू-मुस्लिम में न फंस करके बुनियादी चीजों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य और स्पोर्ट्स को लेकर जागरुक हो गई है।'

 

यह भी पढ़ें: चुनावी राज्यों में कलह संभाल नहीं पा रही कांग्रेस, पंजाब से गोवा तक बुरा हाल

देश का माहौल बदला - विनेश

विनेश ने छात्रों के आंदोलन पर कहा, 'पूरे देश में माहौल बन गया था कि BJP से सभी डरते हैं, ये जेलों में डाल देते हैं... नई जेनरेशन ने उस नैरेटिव को तोड़ने का काम किया है। मैं मानती हूं कि दूसरा भगत सिंह का जन्म इस प्रोटेस्ट में देखने को मिला है। जो हमने कहानियां सुनी थी वो जोश और जुनून इस प्रोटेस्ट में दिखा।'

Related Topic:#Vinesh Phogat

और पढ़ें