logo

मूड

ट्रेंडिंग:

LIVE NOW

JP नड्डा से मिल आए CJP प्रवक्ता, अब कहां अटकी है बात?

कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक संसद भवन का घेराव करना चाहते हैं, जबकि पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बल प्रयोग किया है। पढ़ें पल-पल की अपडेट।

CJP Protest

जेपी नड्डा से मिले कॉकरोच जनता पार्टी के पदाधिकारी। Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलनकारी जंतर मंतर के कूच करके संसद को घेरने पहुंचे हैं। संसद भवन पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी घेराव करने पहुंच रहे हैं। सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनाकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों पर पानी की बौछारें छोड़ी गईं हैं। पुलिस की बैरिकेडिगं तोड़कर प्रदर्शनकारी संसद भवन पहुंचना चाहते हैं। विपक्ष के कुछ सासंदों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक हर हाल में धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा मांग रहे हैं। CJP के प्रवक्ता सौरभ जोशी और आशुतोष ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की, जिसके बाद अभिजीत दीपके ने अनशन तोड़ा है लेकिन 'चलो संसद' आंदोलन जारी है। 

प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ बार-बार नारे लगा रहे हैं। उनका कहना है कि यह आंदोलन शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर है, इसलिए धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही होगा। दिल्ली पुलिस ने साफ कर दिया है कि मार्च को कोई अनुमति नहीं दी गई है। यही वजह है कि पुलिस प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज कर रही है, पानी की बौछारें छोड़ रही है। पुलिस का कहना है कि हर हाल में संसद भवन परिसर से प्रदर्शनकारी दूर रहें। 5 हजार से ज्यादा पुलिस और सुरक्षाकर्मी संसद भवन के पास जुटे हैं। पुलिस ने धारा 163 बीएनएसएस के तहत रोक लगाई हुई है। जंतर मंतर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रैपिड एक्शन फोर्स की गाड़ियां तैनात हैं। क्या यह प्रदर्शन कामयाब होगा? पढ़ें पल-पल की खबर, खबरगांव पर। 

पढ़ें लाइव अपडेट-

 

 

 

5:25 pm

दिल्ली पुलिस की CJP प्रदर्शनकारियों से अपील

देश शाम दिल्ली पुलिस ने CJP प्रदर्शनकारियों से हिंसक गतिविधियों में शामिल नहीं होने की अपील की है। पुलिस ने लोगों को अफवाहों पर विश्वास नहीं करने या उन्हें फैलाने की भी  सलाह दी है।

4:48 pm

अच्छे माहौल में हुई मीटिंग- जेपी नड्डा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने CJP के डेलिगेशन के साथ मुलाकात के बाद एक्स पर ट्वीट करके जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'आज सुबह पहली बार प्रदर्शनकारियों की तरफ से सरकार के साथ बातचीत करने का प्रस्ताव आया और हमारी चर्चा सुबह 11:50 से चल रही है। मीटिंग अच्छे माहौल में हुई। उनके डेलीगेशन के साथ शुरुआती बातचीत विस्तार से हुई। उन्होंने शाम करीब 4 बजे मुझे एक लिखित अर्जी दी। मैंने सभी प्रदर्शनकारियों से आग्रह किया है कि वे अपना धरना खत्म करें और सामान्य हालात बहाल करने में प्रशासन की मदद करें।'

4:34 pm

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिला CJP डेलीगेशन

कॉकरोच जनता पार्टी का एक डेलीगेशन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से राजधानी नई दिल्ली में मिला। स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर सीजेपी ने अपना मेमोरेंडम सौंपा।

CJP प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री नड्डा को सौपे गए मेमोरेंडम में धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे या बर्खास्तगी समेत कई अन्य मांगों से अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि मंत्री ने हमें भरोसा दिलाया है कि वह इस पर सही स्तर पर बात करेंगे। हालांकि, सरकार ने अभी तक कोई वादा नहीं किया है। 

उन्होंने कहा कि शांति से प्रदर्शन करने वाले लोग तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती।

3:24 pm

वांगचुक की पत्नी गीतांजलि के बाल खींचकर मारपीट

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि के बाल खींचे मारपीट की है। साथ ही कहा कि पुलिस ने एक 12 साल की बच्ची को मारकर सिर फोड़ दिया है। सीजेपी का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने कम से कम 40 से 50 लोगों के मारकर सिर फोड़ दिए हैं।

3:22 pm

अभिजीत दिपके को पुलिस ने पकड़ा

अभिजीत दिपके को पुलिस ने पकड़ लिया है। यह जानकारी खुद कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने दी है। उन्होंने सभी सांसदों से आग्रह करते हुए तुरंत सड़कों पर मौजूद छात्रों के समर्थन में खड़े होने की अपील की। सीजेपी ने आरोप लगाया कि पुलिस शांति से प्रदर्शन कर रहे लोगों पर बेरहमी से कार्रवाई कर रही है और उन्हें पीट रही है। 

2:32 pm

सरकार अहंकार छोड़े, युवाओं से बात करे: अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वीडियो संदेश में सरकार से अपील की कि वह अहंकार छोड़कर युवाओं की बात सुने। उन्होंने कहा, 'ये देश के अपने बच्चे हैं, जो न्याय की मांग कर रहे हैं। लाठीचार्ज ठीक नहीं है।'

2:31 pm

'क्या जंग का मैदान है यह...', CJP ने सरका पर उठाए सवाल

कॉकरोच जनता पार्टी ने जवानों के बंदूकों वाली तस्वीरें शेयर करते हुए कहा है, 'क्या यह जंग का मैदान है? पुलिस टीयर गैस के गोले दाग रही है, लोगों को मारा जा रहा है, शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर यह जुल्म क्यों। प्रधानमंत्री, क्या आपने यह चाह लिया है कि अब लोकतंत्र और न रहे? आपने पहले हमारे आंदोलन को नजरअंदाज किया और अब हमले कर रहे हैं।' 
 

2:28 pm

प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, कई घायल

हजारों प्रदर्शनकारी संसद की ओर बढ़ रहे हैं और पुलिस उन पर बल प्रयोग कर रही है। छात्र जंतर मंतर से संसद की ओर मार्च कर रहे थे। कांस्टीट्यूशन क्लब और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पास सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। कनॉट प्लेस से जंतर मंतर और संसद भवन की ओर जा रहे सैकड़ों प्रदर्शनकारी अभी भी मार्च कर रहे हैं। पुलिस उन्हें भी बल प्रयोग से रोक रही है।

1:50 pm

संसंद भवन से प्रधानमंत्री आवास गए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन से बाहर निकल गए हैं। संसद में हंगामे के आसार हैं। प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया गया है। 

1:49 pm

LIVE: संसद भवन तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, आंसू गैस के गोले दागे गए, लाठी चार्ज

प्रदर्शनकारी संसद भवन तक पहुंच गए हैं। पुलिस आंसू गैस के गोले दाग रही है। बैरिकेडिंग प्रदर्शनकारी लांघ रहे हैं। रेल भवन तक प्रदर्शनकारी पहुचं गए हैं। पुलिस ने अफवाह से बचने की अपील की है लेकिन प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं। पुलिस प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग कर रही है। 

1:14 pm

विजय चौक तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

प्रदर्शनकारी दिल्ली के विजय चौक तक पहुंच गए हैं। पुलिस के साथ उनका टकराव देखने को मिला है। संसद भवन के गेट को बंद कर दिया गया है। संसद भवन के गेट को बंद कर दिया गया है। अतिरिक्त पुलिसबल तैनात हैं।

2:31 pm

JP नड्डा से मिलने गए CJP प्रवक्ता, अभिजीत दीपके ने खत्म किया अनशन

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। अभिजीत दीपके ने सरकार की सांत्वना के बाद अनशन खत्म करने का फैसला किया है। 

12:07 pm

सौरव दास और आशुतोष जेपी नड्डा से मिलेंगे, सरकार ने की पहल

सरकार ने सीजेपी के प्रवक्ताओं से संपर्क किया है। आशुतोष और सौरव दास केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिलने जा रहे हैं।

11:57 am

छात्रों पर लाठीचार्ज किया जा रहा, आवाज दबाई जा रही: मल्लिकार्जुन खरगे

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'आपने मुझे इस पेपर लीक और NEET परीक्षा घोटाले के बारे में अपनी बात रखने का मौका दिया है। यह मामला छात्रों से जुड़ा है। मैं लाखों बच्चों के भविष्य के बारे में बात कर रहा हूं। इस मुद्दे को लेकर हजारों छात्र जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। वहां लाठीचार्ज हुआ है। सरकार ताकत का इस्तेमाल करके आवाज़ दबाने और उन्हें वहां से हटाने की कोशिश कर रही है।'

11:50 am

जंतर मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, कूच कर पाएंगे?

जंतर मंतर पर हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी जुटे हैं। लोग अब आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस से सीजेपी के प्रवक्ताओंं ने मुलाकात की है। पुलिस प्रदर्शन टालने का निर्देश दे रही है। लोगों से कहा जा रहा है कि इस प्रदर्शन की इजाजत नहीं है, इसलिए वापस लौटें।

10:13 am

'मैं अपना धर्म निभा रहा हूं', प्रदर्शनकारियों के साथ आए चंद्रशेखर आजाद

आजाद समाज पार्टी के कांशी राम के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा, 'सरकार अपना 'धर्म' निभा रही है, पुलिस अपना 'धर्म' निभा रही है और मैं इस मिट्टी के प्रति अपना फ़र्ज़ निभाने के लिए इस संघर्ष का हिस्सा बना हूं। एक भारतीय युवा होने के नाते, मैं युवाओं का दर्द समझता हूं। मैं उनकी आवाज बनने और उनके साथ खड़े होने के लिए यहां आया हूं। उनके साथ अन्याय हो रहा है। सरकार ऐसा होने दे रही है।'



9:59 am

दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन बंद

दिल्ली में जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, सेवा तीर्थ, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद किए गए। आज कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च है उससे पहले ही ये कदम उठाए गए हैं। 

 

8:43 am

सरकार ने CJP प्रदर्शनकारियों से संपर्क किया

सूत्रों के मुताबिक सरकार ने संसद मार्च से पहले प्रदर्शनकारियों से संपर्क करने की कोशिश की है। यह दावा प्रदर्शनकारियों के नेतृत्व ने किया है। अभी तक सरकार की तरफ से इसकी पुष्टि नही हुई है। 

7:52 am

कब अनशन तोड़ेंगे सोनम वांगचुक?

सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने की शर्तें गिनाईं हैं। उन्होंने कहा कि मैं 20 जुलाई को अपना अनशन खत्म कर दूंगा अगर-

1. सरकार शिक्षा व्यवस्था में हालिया नाकामियों, पेपर लीक वगैरह की ज़िम्मेदारी ले, या

2. मैं और CJP की लीडरशिप संसद तक पहुंचे और वहां अलग-अलग पार्टियों के सांसद और नेता हमें भरोसा दिलाएं कि वे अब संसद में यह मुद्दा उठाएंगे

3. अगर मेरी सेहत या कोई और वजह इसकी इजाजत न दे, तो अलग-अलग पार्टियों के सांसद और नेता इस अस्पताल में आकर यह आश्वासन दें।

...सफदरजंग अस्पताल में गैर-कानूनी नज़रबंदी से, जहाँ मेरे आने-जाने, बोलने और बातचीत करने की आज़ादी पर रोक लगी हुई है।'

पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7:49 am

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर पुलिस की तैयारी की?

20 जुलाई को संसद तक प्रस्तावित CJP के मार्च की खबरों के बीच जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल और पुलिस बल तैनात है। लोगों को आने से रोका जा रहा है। पुलिस ने इस प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है।

 

7:06 am

20 हजार लोग जंतर मंतर पर, सदन चल पाएगा?

पुलिस का कहना है कि जंतर मंतर पर पहले सिर्फ एक दिन की इजाजत था, जिसे बिना अनुमति बढ़ा लिया गया। मार्च की वजह से दिल्ली में ट्रैफिक पर असर पड़ सकता है। आंदोलनकारियों का दावा है कि जंतर मंतर और आसपास 20 हजार लोग जमा हो चुके हैं। कल का मार्च शांतिपूर्ण रहे, इसकी अपील सभी तरफ से की जा रही है। स्थिति पर नजर बनी हुई है।

7:05 am

कौन करेगा मार्च की अगुवाई?

अभिजीत दीपके ने मार्च की अगुवाई करने का एलान किया है। सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि भी मार्च में हिस्सा लेंगी। विपक्ष के कई सांसद मार्च में नजर आए हैं। कोर्ट में सुनवाई के बाद भी वांगचुक को निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की अनुमति नहीं मिली। हाईकोर्ट ने कहा कि अस्पताल में उनका इलाज सही चल रहा है। 

7:05 am

मार्च में अब तक किन लोगों ने हिस्सा लिया है?

प्रदर्शन स्थल पर कई विपक्षी नेता और अभिनेता पहुंचे। प्रकाश राज, मनोज सिसोदिया, संजय सिंह, महुआ मोइत्रा और अन्य नेताओं ने समर्थन जताया। सीजेपी ने तीन ही नारे लगाने की अपील की है- भारत माता की जय, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो और इंकलाब जिंदाबाद। 

7:04 am

पुलिस सख्त, कैसे होगा आंदोलन?

जंतर मंतर के पास पुलिस की कई गाड़ियां तैनात हैं। भारी संख्या में जवान मौजूद हैं। हालांकि, पुलिस ने कुछ बैरिकेड्स हटाए और सीसीटीवी कैमरे भी हटाए हैं। प्रदर्शनकारियों में डर का माहौल है, फिर भी संसद घेरने की तैयारी की जा रही है। पढ़ें रिपोर्ट। 


और पढ़ें