logo

मूड

ट्रेंडिंग:

यूपी-बिहार दिल्ली समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा मौसम?

IMD के मुताबिक आज यानी 4 सितंबर को यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 20 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 70 से 72 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है।

Weather Alert, Heavy Rain Alert,

बारिश, Photo Credit-ANI IMD

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक आज यानी 4 सितंबर को यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 20 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 70 से 72 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है। दूसरी ओर पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी दी गई है। पश्चिमी हिमालयी इलाके में भी कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 

 

आज भारी बारिश के चलते कई इलाकों की नदियों में जलस्तर बढ़ सकता है। पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और आस-पास के इलाके पर निम्न दाब क्षेत्र के प्रभाव के तहत, 04-05 सितंबर के दौरान मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। आइए जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल? 

 

यह भी पढ़ें: 'रूस से तेल खरीदते रहेंगे...', जेलेंस्की के सामने ही बोल गए एस जशंकर

यूपी-बिहार समेत 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

आज यानी 4 सितंबर को 16 राज्यों में बारिश की संभावना बन रही है। यूपी, एमपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर समेत आस-पास के कुछ राज्यों में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। यूपी और एमपी के कुछ जिलों में सुबह से ही बारिश हो रही है, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।  

 

उत्तर प्रदेश के कई जिलों भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी यूपी के प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर, बांदा, मथुरा, कानपुर, फतेहपुर जिलों में बारिश की संभावना है।  

दिल्ली-NCR में बारिश

दिल्ली में बारिश नहीं हो रही है, जिसके चलते यहां गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली-NCR में भी अगले कुछ दिनों में अगले एक से दो दिनों में मौसम में बदलाव आ सकता है, जिसके बाद यहां हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू हो सकता है। 5 से 8 सितंबर के बीच दिल्ली में बारिश की संभावना बन रही है।

ऐसे में दिल्ली-NCR में अगर बारिश होती है तो लोगों को गर्मी से भी राहत मिल सकती है। मॉनसून सीजन अब आखिरी दौर में है, लेकिन दिल्ली में इस बार उम्मीद के मुताबिक बारिश नहीं हुई है।  

मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? 

मध्य प्रदेश के कई जिलों में पिछले कुछ घंटों से लगातार हो रही बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात नजर आ रहे हैं। एमपी के 13 जिलों में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। सतना, सीधी, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ जिलों में बीते कुछ घंटों में अच्छी बरसात हुई है, जिसकी वजह से यहां कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखी जा रही है। 

उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश के मौसम का हाल 

मौसम विभाग ने 4 सितंबर को भी दोनों राज्यों में अच्छी बरसात की संभावना जताई है, हिमाचल के कुछ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर लैंडस्लाइड होने से यातायात भी प्रभावित हुआ है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने सोलन, बिलासपुर, शिमला, कुल्लू, बिलासपुर, कांगड़ा और लाहौल-स्पीति जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा, उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, उत्तरकाशी और बागेश्वर में बरसात की संभावना बन रही है। 

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें