logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मुंबई में रेड अलर्ट, मूसलाधार बारिश से थमी मायानगरी; सड़कें बनीं तालाब

मौसम विभाग ने मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा आंधी और समुद्र में ऊंची लहरे उठने की भी संभावना जताई है। लोगों ने घरों से न निकलने की अपील की गई है।

Mumbai Rain

मुंबई में मूसलाधार बारिश। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में पिछले 48 घंटे से जारी मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। सरपट दौड़ने वाली मायानगरी थम चुकी है। अगर पिछले 24 घंटे में बारिश की बात करें तो कुछ स्थानों पर 300 मिलीमीटर और अन्य स्थानों पर 200 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। नाला सोपारा में भारी जलभराव से जनता परेशान है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हैं। इसमें मुंबई की सड़कें तालाब बन गई।

 

तेज हवाओं और भारी बारिश के बीच बांद्रा ईस्ट में खड़ी कारों पर पेड़ गिर गया। उधर, रायगढ़ में गोवा-मुंबई हाईवे पर भारी जलभराव की खबर है। रविवार को भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण लगभग एक घंटे तक मुंबई एयरपोर्ट पर रनवे का संचालन नहीं हो पाया। इससे कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। 

 

यह भी पढ़ें: प्रेमी संग मिलकर पति को मारा, बेहोश कर नदी में फेंका, डूबकर हुई मौत

 

पिंपरी-चिंचवड़ की एक रिहायशी कॉलोनी में दीवार गिरने से दो लोग घायल हो गए। दमकल विभाग ने बताया कि यह हादसा दोपहर करीब 1 बजे हुआ। दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। आसपास के घरों को खाली करवाना पड़ सकता है। 

भारी बारिश का रेड अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कुछ जगहों पर अत्याधिक बारिश का संभावना जताई है और रेड अलर्ट जारी किया है। इसके बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने लोगों से सतर्क रहने और बेहद जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है।

 

लोगों ने मुंबई लोकल ट्रेन के देरी से चलने की शिकायत की। हालांकि बस और मेट्रो सेवा सामान्य है। मुंबई कई इलाकों में 12 घंटे के भीतर करीब 200 मिलीमीटर बारिश से जलभराव हो गया। कई स्थानों पर सड़कें धंस गई। मकान ढहने और पेड़ गिरने से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ।

 

यह भी पढ़ें: ई रिक्शा से गई, पार्किंग की बिल्डिंग से कूद गई, महिला ने की खुदकुशी

 

मुंबई से सटे पालघर, ठाणे और नवी मुंबई और पुणे क्षेत्र में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कुछ स्थानों पर भूस्खलन से सड़कें बंद हो गई। जिन इलाकों में जलभराव हुआ हैं, वहां से लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।

कहां हुई सबसे अधिक बारिश?

बीएमसी के मुताबिक सबसे अधिक 310.6 मिलीमीटर वर्षा विक्रोली पश्चिम स्थित बिल्डिंग प्रपोजल ऑफिस में दर्ज की गई। इसके बाद कोलाबा पंपिंग स्टेशन में 306.6 मिलीमीटर और विक्रोली के टैगोर नगर पालिका स्कूल में 301.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने 55 से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी दी। बीएमसी ने सोमवार को सुबह 3.51 मीटर ऊंची लहरे उठने का अलर्ट जारी किया है। 


और पढ़ें